कच्छ में मजदूरों से भरी पिकअप की ट्रक से टक्कर में 7 लोगों की मौत, PM मोदी ने जताया दुख
कच्छ (गुजरात)। गुजरात के कच्छ जिले में भीषण सड़क हादसे में करीब सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। खवड़ा गांव के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन की ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के समय वैन में करीब 30 से 32 मजदूर सवार थे। दुर्घटना में कई लोग घायल हुए हैं, जिन्हें भुज के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे में हुई मौतों पर दुख जताते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। वहीं, जिला प्रशासन और पुलिस ने दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है।
PM नरेंद्र मोदी ने दुर्घटना पर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कच्छ में हुए इस सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के जरिए प्रधानमंत्री की संवेदनाएं साझा कीं।
पोस्ट में कहा गया, "गुजरात के कच्छ में हुई दुर्घटना में लोगों की मौत की खबर सुनकर दुख हुआ। मैं उन लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं जिन्होंने इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खो दिया है। घायलों के जल्द ठीक होने की प्रार्थना करता हूं।"
<blockquote lang="en" dir="ltr">Distressed to hear about the loss of lives in a mishap in Kutch, Gujarat. I extend my condolences to those who have lost their loved ones in this tragedy. Praying for the swift recovery of the injured: PM @narendramodi</p>— PMO India (@PMOIndia) <a href="https://x.com/PMOIndia/status/2108540630637096964?ref_src=twsrc%5Etfw">October 9, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>
कलेक्टर ने दी हादसे की जानकारी
कच्छ के जिला कलेक्टर अनिल रणावासिया ने बताया कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, दुर्घटना में लगभग सात लोगों की मौत हुई है। उन्होंने कहा कि गुरुवार रात खवड़ा गांव के पास एक कंपनी के करीब 30-32 मजदूरों को ले जा रही पिकअप वैन की ट्रक से टक्कर हो गई थी। हादसे में वैन पलटने के कारण कई लोग घायल हुए।
कलेक्टर के मुताबिक, घायलों का भुज के जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टर जरूरी चिकित्सा उपकरणों की मदद से घायलों का उपचार कर रहे हैं।
दुर्घटना की वजह जानने के लिए जांच शुरू
जिला प्रशासन ने हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच शुरू कर दी है। कलेक्टर अनिल रणावासिया ने बताया कि घटना की विस्तृत जांच करने और यह पता लगाने के लिए कि दुर्घटना कैसे और क्यों हुई, क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) तथा पुलिसकर्मियों की टीमें भेजी गई हैं। प्रशासन की ओर से दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे से जुड़ी अन्य विस्तृत जानकारी का इंतजार है। (Source: ANI)
यह भी पढ़ें: भारतीय नौसेना में 12 अक्टूबर को शामिल होगा स्वदेशी युद्धपोत मंगरोल, 80% से अधिक स्वदेशी सामग्री से हुआ है तैयार