79 साल पूरे, फिर 80वां स्वतंत्रता दिवस क्यों? जानिए सही गणना
नई दिल्ली (भारत)। देश आज यानी 15 अगस्त 2026 को अपना 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। इस मौके पर कई लोगों के मन में सवाल उठता है, कि जब भारत को आजाद हुए 79 वर्ष पूरे हुए हैं, तो फिर यह 80वां स्वतंत्रता दिवस कैसे हो गया?
ऐसे समझें पूरी गणना
1947 - पहला स्वतंत्रता दिवस, दूसरे वर्ष का आरंभ 1948 - दूसरा स्वतंत्रता दिवस, तीसरे वर्ष का आरंभ 2025 - 78वां स्वतंत्रता दिवस, 79वें वर्ष का आरंभ 2026 - 79वां स्वतंत्रता दिवस, 80वें वर्ष का आरंभ
यह है कारण:
हम प्रत्येक वर्ष अपना स्वतंत्रता दिवस मानते हैं। जहां आजादी के वर्ष को समाप्त होने के बाद से गिन जाता है, वहीं हम अपनी आजादी को वर्ष के आरंभ से ही गिनते हैं। यही कारण है, कि आजादी के 79 वर्ष होने पर हम 80वां वर्षगांठ मना रहे हैं। सरल शब्दों में कहें तो जिस दिन आजादी मिली, उसी दिन से पहला स्वतंत्रता दिवस माना गया था। इसलिए स्वतंत्रता दिवस की संख्या हमेशा पूरे हुए वर्षों से एक अधिक होती है।
15 अगस्त 1947 को भारत हुआ आजाद
दरअसल, इसका जवाब स्वतंत्रता दिवस की क्रमवार गिनती में छिपा है। भारत को 15 अगस्त 1947 को ब्रिटिश शासन से स्वतंत्रता मिली थी। उस दिन देश ने अपना पहला स्वतंत्रता दिवस मनाया। इसके बाद 15 अगस्त 1948 को दूसरा, 1949 में तीसरा और इसी क्रम में हर साल स्वतंत्रता दिवस मनाया जाता रहा।
देश भर मे मनाए जा रहे विभिन्न कार्यक्रम
देशभर में 15 अगस्त को तिरंगा फहराकर, राष्ट्रगान और देशभक्ति कार्यक्रमों के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत की स्वतंत्रता के संघर्ष, स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान और देश की लोकतांत्रिक यात्रा को याद करने का अवसर भी है।
यह भी पढ़ें: स्वतंत्रता दिवस का इतिहास: संघर्ष, बलिदान और आजादी की गौरवगाथा