आसनसोल मंडल के अंतर्गत लहावन और सिमुलतला स्टेशनों

आसनसोल रेल मंडल में पटरी से उतरे मालगाड़ी के 8 डिब्बे, युद्ध स्तर पर जारी है परिचालन शुरू करने का काम

8 wagons of a goods train derailed in Asansol Railway Division

हाजीपुर। पूर्वी रेलवे के आसनसोल मंडल के अंतर्गत लहावन और सिमुलतला स्टेशनों के बीच शुक्रवार देर रात एक मालगाड़ी के आठ डिब्बे पटरी से उतर गए। इस दुर्घटना के कारण अप और डाउन, दोनों लाइनों पर ट्रेनों का आवागमन बाधित हो गया है। 

पूर्व मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी के अनुसार, यह घटना 27 दिसंबर की रात करीब 11:25 बजे किलोमीटर संख्या 344/05 पर हुई। पटरी से उतरने की घटना के तुरंत बाद दोनों लाइनों पर ट्रेनों का संचालन रुक गया।

सूचना मिलते ही आसनसोल, मधुपुर और झाझा से दुर्घटना राहत ट्रेनें (ART) तुरंत मौके पर भेजी गईं ताकि बहाली का काम शुरू किया जा सके। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि रेलवे ट्रैक को ठीक करने और परिचालन शुरू करने का काम युद्ध स्तर पर जारी है। घटना के संबंध में और अधिक जानकारी का इंतज़ार है।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/national-consumer-helpline-has-provided-refunds-worth-rs-45-crore-to-consumers/102800

राष्ट्रीय उपभोक्ता हेल्पलाइन बना कंज्यूमर्स का बड़ा सहारा, 8 माह में दिलाया 45 करोड़ रुपए का रिफंड