एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, जम्मू - कश्मीर से फरीदाबाद तक..विस्फोटक, AK -47 बरामद
Terror plot in Faridabad : एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश हुआ है. दो दिन पहले पुलिस ने डॉक्टर आदिल अहमद को गिरफ्तार किया. पूरे मामले को खंगाला गया तो हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया. जानकारी के मुताबिक, अनंतनाग में आदिल अहमद रेजिडेंट डॉक्टर के पद पर था.
कुछ दिन पहले आदिल ने जैश ए मोहम्मद के समर्थन में पोस्टर लगाए थे. इस पोस्टर में आतंकी संगठनों का पक्ष लिया गया था. उनके समर्थन में लिखा हुआ था. इसी घटना के बाद मुकदमा दर्ज हुआ था और जांच शुरू कर दी गई थी. आदिल अहमद के निजी लॉकर से एके – 47 बरामद हुआ था. जब आदिल अहमद से पूछताछ की गई तो कई चौंकाने वाले खुलासे हुए. पूरे मामले को खंगाला गया तो हरियाणा के फरीदाबाद से 300 किलो आरडीएक्स, एक AK-47 राइफल और बड़ी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किया गया.
एफआईआर में आर्म्स एक्ट की धारा 7/25 और गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम की धारा 13, 28, 38 और 39 के तहत मामला दर्ज हुआ है. जांच जारी है. पुलिस संभावित कारणों का पता लगा रही है. पुलिस के मुताबिक, इस पूरे नेटवर्क में कई राज्यों के लोग शामिल हो सकते हैं. आने वाले कुछ दिनों में कई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं. सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि इतनी भारी मात्रा में विस्फोटक कहां से आया? इस पूरे नेटवर्क को खंगाला जा रहा है.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/cm-yogi-said-in-araria-that-those-who-created-an-identity-crisis-for-the/97041
Bihaar chunaav : सीएम योगी ने रविवार को कहा कि मतदाताओं का उत्साह बताता है कि 14 नवंबर को जब EVM खुलेगी तो बिहार की जनता जनार्दन फिर से निर्णय लेने वाली है कि फिर एक बार NDA सरकार. बिहार का अपना गौरवशाली इतिहास रहा है. उन्होंने बिहार के अररिया में जनसभा को संबोधित किया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/rajnath-singh-blunt-response-to-trump-claim-about-pakistan-nuclear-test/97035
Rajnath Singh : राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि जो देश परीक्षण करना चाहते हैं करें. हम किसी को रोकने नहीं जा रहे, लेकिन अगर वक्त आया तो भारत हर चुनौती का जवाब देने को तैयार है. वे एक न्यूज संस्थान को इंटरव्यू में अमेरिका के उस दावे को लेकर बयान दे रहे थे. जिसमें ट्रंप ने परमाणु परीक्षण को लेकर बयान दिया था.