राउरकेला में 9 सीटों वाला विमान हुआ क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित
राउरकेला। राउरकेला के कंसार में यात्रियों और क्रू मेंबर को ले जा रहा इंडियावन एयर का एक 9 सीटों वाला विमान दुर्घटना का शिकार हो गया है। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही, राउरकेला फायर स्टेशन और पानपोश फायर स्टेशन से फायर यूनिट बचाव कार्य के लिए मौके पर पहुंचीं। मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने इस दुर्घटना पर दुख जताया है। उन्होंने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं। उन्होंने X पर एक पोस्ट में लिखा, "राउरकेला में हुए विमान हादसे के बारे में जानकर मुझे बहुत दुख हुआ। यह खबर राहत देने वाली है कि भगवान जगन्नाथ की कृपा से सभी यात्री सुरक्षित हैं।"
उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने घायलों को तुरंत बेहतरीन मेडिकल सेवाएं देने का निर्देश दिया है, और बताया कि वह खुद स्थिति पर नज़र रख रहे हैं। उन्होंने इस मामले पर व्यक्तिगत रूप से स्थिति पर नज़र रखने की बता कही है। उन्होंने भगवान श्री जगन्नाथ से सभी के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की।
यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/woman-dies-by-suicide-infant-son-found-poisoned-in-hyderabad/104370