लखनऊ/आगरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'दीपावाली-क्र

अखिलेश के दीपों वाले बयान पर विहिप का तंज

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

अखिलेश के दीपों वाले बयान पर विहिप का तंज

दीये बनाने वाले कुम्हार समाज पर हमें गर्व है ः बंसल

लखनऊ/आगरा। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के 'दीपावाली-क्रिसमस' वाले बयान पर विहिप नेता विनोद बंसल ने तंज कसा है। अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। 

बंसल ने कहा है कि दीये बनाने वाले कुम्हार समाज पर हमें गर्व है। यह समाज अपने दीयों से पूरी दुनिया को रोशन करना चाहता है। लेकिन उन्हें (अखिलेश यादव) चिंता है कि कहीं पीडीए का समाज भी रोशन न हो जाए। इस समाज के लोगों की कमाई न हो जाए।  विहिप नेता ने कहा कि जब ईसाई धर्म नहीं था, तब भी दीपावाली मनाई जाती थी। आज दीपावाली पर वह क्रिसमस का प्रवचन दे रहे हैं। क्रिसमस दो महीने बाद आएगा। उन्हें ये भी नहीं पता कि कौन सा त्योहार आने वाला है और कौन सा आ चुका है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव अपनी सनातन विरोधी मानसिकता से कब मुक्त होंगे?

सपा मुखिया का क्या था बयान सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा था कि सरकार अयोध्या में दीयों पर हर साल बार-बार इतना धन क्यों खर्च कर रही है, यह समझ से परे है। दुनिया के तमाम देशों में क्रिसमस पर महीनों रोशनी रहती है, उनसे सीखना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सपा सरकार बनने पर हर साल कुम्हारों से एक करोड़ दीये खरीदे जाएंगे।