अमेरिका ने फरार नजीर की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा
अमेरिका ने फरार नजीर की गिरफ्तारी में सहयोग मांगा
नजीर दो हत्याओं में है फरार अभियुक्त
नई दिल्ली। भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने आग्रह किया है कि अमेरिकी जांच एजेंसी एफबीआई की मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल हमीद नजीर की गिरफ्तारी में मदद करे। ज्ञात हुआ है कि वह भारत में है। 'एक्स' पर अपने पोस्ट में अमेरिकी दूतावास ने लिखा है कि एफबीआई ने नजीर के बारे में खुफिया जानकारी देने, जिससे उसकी गिरफ्तारी हो सके या उस पर मुकदमा चल सके, पर 50 हजार अमेरिकी डालर का इनाम घोषित किया है। नजीर दो हत्याओं में अभियुक्त है और फरार है। वह अमेरिका में 2017 में एक भारतीय महिला शशिकला नर्रा (38) और उनके 6 वर्षीय बेटे अनीश नर्रा की नृशंस हत्या के मामले में फरार आरोपी भारतीय नागरिक नजीर हमीद की तलाश तेज हो गई है। 23 मार्च 2017 को अमेरिका के न्यू जर्सी में स्थित उनके अपार्टमेंट से मां-बेटे के शव बरामद हुए थे। दोनों की हत्या चाकू से की गई। अनीश का सिर धड़ से अलग मिला और शरीर पर कई घावों के निशान थे। यह अमेरिका की सबसे क्रूर हत्याओं में से एक मानी गई। जांच में पता चला कि आरोपी नजीर हमीद उसी अपार्टमेंट कॉम्प्लेक्स में रहता था और वह मृतकों के पति/पिता का पीछा करता था। घटनास्थल पर मिला खून का धब्बा नजीर के डीएनए से मैच हुआ। हत्या के छह महीने बाद वह भारत भाग आया और तब से यहीं छिपा है। न्यू जर्सी के गवर्नर फिल मर्फी ने भारत के राजदूत विनय क्वात्रा को फोन कर कहा कि हमीद को तुरंत अमेरिका भेजने में सहयोग किया जाए।
इसे भी पढ़ेंः
पीएम मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को दिया उपहार, श्रीमद्भागवद्गीता, शतरंज का सेट...
https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-presents-gift-to-russian-president-putin/100113