कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के विवादित बया

'मोदी का बाप भी जाएगा' वाले बयान पर भड़के शाह, बोले- कांग्रेस ने पार की मर्यादा की सारी हदें

Union Home Minister Amit Shah

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर सियासत गरमा गई है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी नेता नितिन नवीन ने रविवार को तीखा हमला बोलते हुए इसे कांग्रेस की हताशा और राजनीतिक मर्यादा का पतन करार दिया है।

शाह का एक्स पर तीखा वार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर कांग्रेस अध्यक्ष पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने लिखा, "कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आज पटना में मोदी जी के पिता के बारे में अभद्र टिप्पणी करके मर्यादा की सारी हदें पार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है जब कांग्रेस पार्टी ने इस तरह की भाषा का इस्तेमाल किया है।" शाह ने आरोप लगाया कि पिछले 12 वर्षों की लगातार चुनावी हार ने कांग्रेस को हताशा के उस दौर में धकेल दिया है जहां उसके पास न तो कोई मुद्दा बचा है और न ही नीति।

<blockquote lang="hi" dir="ltr">कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने आज पटना में मोदी जी के पिताजी के बारे में अभद्र टिप्पणी कर सारी मर्यादाएँ तार-तार कर दी हैं। यह पहली बार नहीं है, जब कांग्रेस पार्टी ने मोदी जी या उनके परिवार को अपशब्द कहे हों। कभी उनकी पूजनीय माताजी के विषय में अपशब्द कहे, कभी उन्हें 'मौत का सौदागर' कहा, तो कभी 'चायवाला' कहकर उनकी गरीबी का उपहास उड़ाया। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी हर रोज अभद्रता की सीमाएँ पार करती जा रही है। बीते 12 वर्षों में लगातार मिल रही चुनावी हार से कांग्रेस पार्टी में हताशा व निराशा इतनी बढ़ चुकी है कि अब उसके पास न कोई नीति बची है, न कोई मुद्दा, बस गाली-गलौज की राजनीति बची है। जनता के बीच जनाधार खो चुकी कांग्रेस, अब अपने कार्यकर्ताओं में भी आधार खोती जा रही है। जब-जब इन्होंने मोदी जी या उनके परिवार पर घृणित टिप्पणियाँ की हैं, तब-तब जनता ने कांग्रेस को करारा जवाब दिया है।</p>&mdash; Amit Shah (@AmitShah) <a href="https://x.com/AmitShah/status/2114338298818908594?ref_src=twsrc%5Etfw">October 25, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

नितिन नवीन ने बताया वैचारिक दिवालियापन

बीजेपी नेता नितिन नवीन ने भी खड़गे के बयान की कड़ी निंदा की। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक मंचों से दिवंगत परिजनों को खींचना राहुल गांधी और पूरे विपक्ष की असल संस्कृति बन गई है। नबिन ने इसे कांग्रेस पार्टी का 'वैचारिक दिवालियापन' बताया और कहा कि देश की जनता इस ओछी राजनीति का करारा जवाब देगी।

पटना में क्या हुआ था?

बता दें कि रविवार को बिहार की राजधानी पटना में डॉ. श्री कृष्ण सिंह की 139वीं जयंती समारोह के दौरान खड़गे संबोधन दे रहे थे। इस दौरान भीड़ से किसी ने कहा कि पीएम मोदी कहीं नहीं जाने वाले हैं। इसी बात पर प्रतिक्रिया देते हुए खड़गे ने विवादित टिप्पणी करते हुए कहा, "मोदी का बाप भी जाएगा।" इसके साथ ही उन्होंने पीएम मोदी पर झूठ बोलने का आरोप लगाया और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की विचारधारा को देश से खत्म करने का आह्वान भी किया।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सांसदों को 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक दिल्ली में रहने का दिया निर्देश, 'वोट चोरी' के खिलाफ होगी मेगा रैली