कारगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने द

कारगिल विजय दिवस 2026: जनरल धीरज सेठ ने द्रास में दी शहीदों को श्रद्धांजलि, कहा- हमारे सैनिक दुनिया में सर्वश्रेष्ठ

Indian Army Chief General Dhiraj Seth

द्रास (लद्दाख)। कारगिल विजय दिवस के मौके पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने बहादुर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारतीय सेना के योद्धा बेजोड़ हैं और दुनिया की किसी भी दूसरी सेना से बेहतर हैं। उन्होंने कहा "मुझे नई ऊर्जा और गर्व का अनुभव हो रहा है। इस अवसर पर, मैं हमारे वीर सैनिकों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं और उनके परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करता हूं।"

'हमारी सेना दुनिया में सबसे बेहतरीन'

भारतीय सैनिकों के पराक्रम पर जोर देते हुए सेना प्रमुख ने कहा, "मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि भारतीय सेना के योद्धा दुनिया की किसी भी अन्य सेना के सैनिकों से श्रेष्ठ हैं और उनकी बराबरी नहीं की जा सकती।" उन्होंने देश को भारत के विकास और भविष्य के प्रति सेना की प्रतिबद्धता का आश्वासन भी दिया। उन्होंने कहा, "इस अवसर पर मैं राष्ट्र को आश्वस्त करना चाहता हूं कि भारतीय सेना राष्ट्र की प्रगति में पूरी तरह से आपके साथ है, और आने वाले समय में हम राष्ट्र का ध्वज और भी ऊंचा फहराएंगे।"

द्रास में रक्षा मंत्री और एलजी ने किया नमन

इससे पहले आज, लद्दाख में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन सैनिकों को श्रद्धांजलि दी जिन्होंने 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान देश के लिए अपनी जान दी थी। उन्होंने कारगिल विजय दिवस के अवसर पर द्रास स्थित कारगिल युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की । लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने भी वीरों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की। रक्षा मंत्री ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में सैनिकों की वीरता को याद किया। (भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को दी चेतावनी, कहा हर दुस्साहस का मिलेगा करारा जवाब