कुलगाम में सेना ने दो आतंकियों को किया ढेर, एक जवान घायल
Kulgam : कुलगाम में गुड्डर जंगल में चल रहे ऑपरेशन में एक और आतंकवादी को ढेर कर दिया गया है. एक जवान घायल हैं. अस्पताल ले जाया गया है. एक जवान शहीद हो गया है. मारे गए आतंकवादी की पहचान की गई है. ऑपरेशन चल रहा है. इस ऑपरेशन का नाम गुड्डर रखा गया है.
एक आतंकी की पहचान शोपियां के रहने वाले आमिर अहमद डार के रूप में की गई है. आतंकी संगठन लश्कर - ए - तैयबा से जुड़ा हुआ था. सितंबर 2023 से एक्टिव रहा है. पहलगाम हमला हुआ था. उस समय 14 आतंकवादियों की लिस्ट जारी की गई थी. उस लिस्ट में भी इस आतंकी का नाम था. आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचनाा मिली. जिसके बाद पुलिस, सेना की 9RR और सीआरपीएफ की एक जॉइंट टीम ने आतंकवादियों की सर्चिंग शुरू की थी.
सेना की श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, जम्मू कश्मीर पुलिस को खुफिया सूचना मिलने के बाद भारतीय सेना, पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने कुलगाम के गुडार जंगल में संयुक्त तलाश अभियान चलाया.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/ravi-shankar-prasad-attacks-oppositions-vice-presidential-candidate-sudarshan/46164