असम पुलिस ने कछार जिले में 20,000 याबा टैबलेट्स के

असम के कछार में पुलिस ने महिला को किया गिरफ्तार, 3 करोड़ रुपये की याबा टैबलेट जब्त

Assam police arrest woman, seize Yaba tablets worth Rs 3 crore in Cachar

कछार (असम)। असम पुलिस ने कछार जिले में 20,000 याबा टैबलेट्स के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। जब्त की याबा टैबलेट्स की कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है। कछार जिला पुलिस की एक टीम ने खुफिया जानकारी के आधार पर इसके खिलाफ जिरीघाट पीएचई रोड इलाके में एक अभियान चलाया था।

मणिपुर के तामेंगलोंग की रहने वाली है गिरफ्तार महिला

कछार जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रतिम दास ने बताया कि, "मणिपुर के तामेंगलोंग की रहने वाली राहेनलिउ नाम की एक महिला को जिरीघाट पीएचई रोड से गिरफ्तार किया गया है। तलाशी के दौरान उसके पास से 2,155.2 ग्राम की 20,000 याबा टैबलेट बरामद कर जब्त की गईं।" उन्होंने बताया कि यह जब्ती स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और एनडीपीएस एक्ट के प्रावधानों के तहत की गई है।

मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने दी प्रतिक्रिया

इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि, "हम अपने युवाओं को बर्बादी के रास्ते पर जाने से बचाने के लिए असम में ड्रग्स नेटवर्क को लगातार खत्म कर रहे हैं। पुख्ता जानकारी के आधार पर कछार पुलिस ने एक महिला को गिरफ्तार किया और उसके पास से 3 करोड़ रुपये की 20,000 याबा टैबलेट जब्त की हैं।"

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/two-dead-6-injured-in-boiler-explosion-at-sugar-factory-in-belagavi/104010

कर्नाटक: बेलगावी में शुगर फैक्ट्री में बॉयलर फटने से दो की मौत, छह घायल