असम राइफल्स ने 40 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम (पॉपी

कांग्पोकपी में असम राइफल्स ने 40 एकड़ अफीम की खेती किया नष्ट

Assam Rifles destroys illegal Poppy fields spanning 40 acres in Kangpokpi

कांग्पोकपी। असम राइफल्स ने अवैध मादक पदार्थों की खेती से जुड़ी खुफिया जानकारी के आधार पर 9 जनवरी को मणिपुर के कांग्पोकपी जिले के नगतान हिल रेंज इलाके में सीआरपीएफ और मणिपुर पुलिस के साथ मिलकर एक संयुक्त अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान सुरक्षा बलों ने 40 एकड़ क्षेत्र में फैली अफीम (पॉपी) की अवैध खेती को पूरी तरह नष्ट कर दिया। इसके अलावे मादक पदार्थों की प्रोसेसिंग और भंडारण के लिए इस्तेमाल की जा रही 11 अस्थायी झोपड़ियों को भी ध्वस्त किया गया।

करोड़ रुपये मूल्य का अफीम किया जा सकता था तैयार

अधिकारियों के मुताबिक, नष्ट की गई अफीम की खेती से कई करोड़ रुपये मूल्य का अफीम तैयार किया जा सकता था। इससे पहले, 8 जनवरी को भी मणिपुर में सुरक्षा बलों ने कांग्पोकपी जिले के कांग्पोकपी पुलिस थाना क्षेत्र के सोंगजांग (पाकांग) इलाके में एक अभियान के दौरान हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा बरामद किया था।

भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद

जब्त किए गए हथियारों में तीन देसी पंप गन, एक एक्सकैलिबर राइफल मैगजीन के साथ, एक .303 राइफल मैगजीन सहित, दो देसी .22 पिस्टल मैगजीन के साथ, 5.56 मिमी के पांच जिंदा कारतूस, 12 बोर एक्शन राइफल के पांच खाली कारतूस, एक देसी पंप गन का खाली खोखा, छह देसी पंप गन के जिंदा कारतूस और 11 देसी 12 बोर बोल्ट एक्शन राइफल शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/world/us-considering-options-for-attack-on-iran/104481

ईरान पर हमले के विकल्पों पर विचार कर रहा अमेरिका, संभावित परिस्थितियों के लिए तैयार की जा रही योजना