Azam Khan : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 मही

जेल से रिहा होने पर आजम खान ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा - 'मैं पहले स्वास्थ्य पर काम करूंगा, फिर .. '

जेल से रिहा होने पर आजम खान ने दी पहली प्रतिक्रिया, कहा - 'मैं पहले स्वास्थ्य पर काम करूंगा, फिर .. '

Azam Khan : समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान 23 महीने बाद रिहा हो गए हैं. जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत की. इस दौरान उन्होंने कहा कि मैं इलाज कराऊंगा, अपने स्वास्थ्य पर काम करूंगा और फिर सोचूंगा कि क्या करना है. पत्ता - पत्ता बूटा - बूटा हाल हमारा जाने है. 

बीएसपी में शामिल होने की अटकलों के बारे में उन्होंने कहा, मैं इस पर कुछ नहीं कह सकता. बदले की भावना तभी काम आती है, जब मैंने किसी को नुकसान पहुंचाया हो. मैंने अपने दुश्मनों के साथ भी अच्छा व्यवहार किया है. कोई यह दावा नहीं कर सकता कि मैंने किसी के साथ अन्याय किया है.

आज़म खान के खिलाफ मुकदमे वापस ले लेने वाले अखिलेश यादव के बयान पर आजम खान ने कहा कि मैं क्या कह सकता हूँ? सभी का शुक्रिया. मेरा आशीर्वाद उन सभी को है. बसपा में शामिल होने की अटकलों पर उन्होंने कहा, यह केवल वही लोग बता सकते हैं, जो अटकलें लगा रहे हैं. मैं जेल में किसी से नहीं मिला. मुझे फ़ोन करने की इजाजत नहीं थी, इसलिए, मैं पांच साल से पूरी तरह से संपर्क से बाहर हूं. 

अखिलेश यादव का बयान

अखिलेश यादव ने कहा कि आदरणीय समाजवादी पार्टी के संस्थापक आजम खान हम लोगों के साथ हैं और बीजेपी का मुकाबला करने के लिए उनकी और समाजवादियों की अहम भूमिका रही है. आज इतनी खुशी का समय है. उनको न्याय मिला. उम्मीद है कि आने वाले समय में उनके सारे मुकदमे खत्म हो जाएंगे. समाजवादी सरकार बनने पर जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुकदमे वापस लिए, बल्कि उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के भी केस वापस लिए हैं. 

बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत

5 दिन पहले बीयर बार पर कब्जे से जुड़े मुकदमे में इलाहाबाद हाईकोर्ट से जमानत मिली थी. आजम खान को लेने के लिए बड़े बेटे अदीब और समर्थकों के साथ पहुंचे थे. फरवरी 2020 में पहली बार आजम खान को गिरफ्तार किया गया. सुरक्षा कारणों को देखते हुए सीतापुर जेल शिफ्ट कर दिया गया था. आजम 27 महीने जेल में रहे थे. इसके बाद उन्हें जमानत मिली थी.

यह भी पढ़े : https://www.primenewsnetwork.in/india/azam-khan-released-from-sitapur-jail/4789