बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हि

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची

बाबा बागेश्वर की पदयात्रा फरीदाबाद पहुंची

पदयात्रा में मनोहरलाल खट्टर भी शामिल

फरीदाबाद। बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की 'सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा' शनिवार सुबह फरीदाबाद में प्रवेश कर गई। सनातन हिंदू एकता पदयात्रा में केंद्रीय मंत्री व हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी शामिल थे। पदयात्रा के दौरान केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल ने स्वामी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व अन्य संतों से बातचीत की। वहीं, क्रिकेटर उमेश यादव और शिखर धवन भी इस यात्रा में शामिल हुए। इस यात्रा को लेकर शहर में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।। पुलिस से लेकर प्रशासन और धार्मिक-सामाजिक संगठनों तक सभी ने अपने स्तर पर व्यवस्था मजबूत की है। शाम तक यह पदयात्रा एनआईटी दशहरा मैदान पहुंचेगी, जहां रात्रि विश्राम और भव्य सत्संग कार्यक्रम होगा। संयुक्त पुलिस आयुक्त ने बताया कि पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद है।

उल्लेखनीय है कि बाबा बागेश्वर धीरेंद्र शास्त्री ने दिल्ली से वृंदावन के लिए 10 दिनों की पदयात्रा शुरू की है। 7 नवंबर से प्रारंभ यह पदयात्रा 16 नवंबर तक चलेगी। यह यात्रा दिल्ली, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के छह जिलों के लगभग 422 ग्राम पंचायतों से गुजरेगी। यात्रा की कुल दूरी 150 किलोमीटर होगी।

यह भी पढ़ेंः

जबलपुरः 13 की उम्र में शादी, 15 में गोद में बच्चा

https://www.primenewsnetwork.in/india/jabalpur-illegal-marriage-five-arrested/96888

संसद का शीत सत्र एक दिसंबर से शुरू होगा

https://www.primenewsnetwork.in/india/parliament-session-began-01-december/96948