पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले के मेखलीगंज में भारत

बांग्लादेश के पशु तस्करों ने बीएसएफ के जवान का किया अपहरण

BSF soldier abducted

बांग्लादेशी तस्करों ने बीएसएफ जवान अपहरण

पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में मेखलीगंज में स्थित भारत-बांग्लादेश सीमा पर अंगारपोटा में पशु तस्करों ने भारत सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान को उस समय अपहरण कर लिया जब वह अपने दूसरे जवानों के साथ उनका पीछा करते हुए अकेले पड़ गया।

कुहासे का फायदा उठाकर वारदात

पशु तस्करों ने उस जवान को बांग्लादेश ले जाकर वहां के बीजीबी (बांग्लादेश की सीमा के जवान) के हाथ सौंप दिया।

अपहृत जवान की पहचान

कूचबिहार से मिली जानकारी के अनुसार पशु तस्करों द्वारा अपहृत बीएसएफ के जवान का नाम वेद प्रकाश है और वह 174 बटालियन के अर्जुन कैंप में तैनात है।

सीमा पर जारी है पशु तस्करी

अंगारपोटा में पशु तस्करी होती रही है और बीएसएफ के जवान उनकी धरपकड़ करते रहते हैं। शनिवार की रात को बीएसएफ के जवानों ने पशु तस्करों का पीछा किया।

पीछा करते हुए जवान अकेला पड़ा

बीएसएफ का जवान वेद प्रकाश पशु तस्करों का पीछा करते हुए कुहासा के कारण अकेला पड़ गया और मौके को देख पशु तस्करों ने उसका अपहरण कर बांग्लादेश में घुसने में सफलता पाई।

बीजीबी के हवाले किया गया जवान

पशु तस्करों ने वेद प्रकाश को बीजीबी को सौंप दिया है।

जवान की सुरक्षित वापसी को लेकर बातचीत

भारत के बीएसएफ के अधिकारी वेद प्रकाश को छोड़ देने के लिए बांग्लादेश के बीजीबी के अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

बीजीबी की निगरानी में सुरक्षित

बीजीबी ने वेद प्रकाश को इफाजत से रखा है। मिली जानकारी के अनुसार दोनों देशों के अधिकारियों की बातचीत की प्रक्रिया पूरी होने के बाद वेद प्रकाश वापस अपने कैंप में आएंगे।

यह भी पढ़े: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी VB-G RAM G 2025..

https://www.primenewsnetwork.in/india/president-draupadi-murmu-gave-approval-to-vb-g-ram-g-2025/102035