बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने राजनयिक मिशनों की

राजनयिक मिशनों की सुरक्षा को लेकर बांग्लादेश ने भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

Indian High Commissioner

राजनयिक सुरक्षा पर उच्चायुक्त को तलब

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने राजनयिक मिशनों की सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं को लेकर भारतीय उच्चायुक्त प्रणय वर्मा को तलब किया है। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के अनुसार, द डेली स्टार की रिपोर्ट में बताया गया है कि विदेश सचिव असद आलम सियाम ने मंगलवार सुबह करीब 9:30 बजे भारतीय उच्चायुक्त को बुलाकर नई दिल्ली, कोलकाता और अगरतला स्थित बांग्लादेशी उच्चायोगों की सुरक्षा स्थिति पर जानकारी ली।

वीजा और काउंसलर सेवाएं अस्थायी रूप से बंद

सुरक्षा हालात को देखते हुए बांग्लादेश मिशन ने नई दिल्ली और अगरतला में सभी काउंसलर और वीजा सेवाएं अस्थायी रूप से बंद कर दी हैं। वहीं, कोलकाता में भी विरोध प्रदर्शनों के चलते वीजा आवेदन केंद्र को बंद करने का फैसला लिया गया है।

नई दिल्ली में बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर प्रदर्शन

नई दिल्ली स्थित बांग्लादेशी उच्चायोग के बाहर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी हैं। ये प्रदर्शन बांग्लादेश में अल्पसंख्यक समुदाय पर कथित अत्याचार के खिलाफ किए जा रहे हैं।

हिंदू युवक की हत्या के विरोध में नारेबाजी

प्रदर्शनकारी मयमनसिंह में हिंदू युवक दीपू चंद्रदास की हत्या को लेकर भी आक्रोश जता रहे हैं और बांग्लादेश उच्चायोग के बाहर नारेबाजी कर रहे हैं।

एक हफ्ते में दूसरी बार तलब

बांग्लादेश के विदेश मंत्रालय ने बीते एक सप्ताह में दूसरी बार भारतीय उच्चायुक्त को तलब किया है। भारत में जारी विरोध प्रदर्शनों के बीच यह कदम उठाया गया है।

बांग्लादेश में हालात बिगड़ने का आरोप

भारत में प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि बांग्लादेश में हिंदू समुदाय के हालात लगातार खराब हो रहे हैं और पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है।

यह भी पढ़े: यूपी में विशेषज्ञ डॉक्टरों हेतु अलग बोर्ड।

https://www.primenewsnetwork.in/india/separate-board-for-up-specialist-doctors/102231