PM Modi : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि जो कोई भी

'जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है...', शीतकालीन सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

'जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है...', शीतकालीन सत्र से पहले बोले पीएम मोदी

PM Modi : पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि जो कोई भी ड्रामा करना चाहता है, वह कर सकता है. यहां ड्रामा नहीं, बल्कि डिलीवरी होनी चाहिए. शीतकालीन सत्र से पहले पीएम मोदी ने मीडिया से बात की.

पीएम मोदी ने कहा कि नारों पर नहीं, पॉलिसी पर जोर होना चाहिए. यह सत्र राष्ट्र को प्रगति की ओर ले जाने के प्रयासों में ऊर्जा भरने का काम करेगा. भारत ने लोकतंत्र को जिया है. समय-समय पर लोकतंत्र को ऐसे प्रकट किया है कि लोकतंत्र के प्रति विश्वास और मजबूत हो. बिहार चुनाव में भी मतदान का प्रतिशत लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है.

'एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती..'

उन्होंने कहा कि एक तरफ लोकतंत्र की मजबूती और एक तरफ अर्थ तंत्र की मजबूती, जिसे दुनिया बारीकी से देख रही है. भारत ने सिद्ध कर दिया है कि डेमोक्रेसी कैन डिलीवर, जिस गति से भारत की आर्थिक गति नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रही है, वो विकसित भारत के लक्ष्य की ओर जाने में हमें नई ताकत देती है. 

पीएम मोदी ने कहा कि विपक्ष अपना दायित्व निभाएं, ऐसे मजबूत मुद्दे उठाए. पराजय की निराशा से बाहर आए. कुछ दल पराजय ही नहीं पचा पा रहे. मेरा आग्रह है कि शीतकालीन सत्र में पराजय का मैदान नहीं बनने देना है और विजय का अहंकार भी नहीं बनने देना है. जनप्रतिनिधि के रूप में यहां अपने मुद्दों को रखना है. 

पीएम मोदी ने कहा कि सदन में जो पहली बार चुन के आए हैं या जो छोटी आयु के हैं, ऐसे सभी दलों के सांसद बहुत परेशान हैं, दुखी हैं. उन्हें अपने सामर्थ्य का परिचय कराने का अवसर नहीं मिल रहा है. अपने क्षेत्र की समस्या बताने का अवसर नहीं मिल रहा है. कोई भी दल हो हमें किसी को भी हमारी नई पीढ़ी के नौजवान सांसदों को अवसर देना चाहिए. उनके अनुभवों का सदन को लाभ मिलना चाहिए.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/37-naxalites-surrender-in-dantewada/99390

Dantewada : 37 खतरनाक माओवादियों ने हथियार डाल दिए. इसमें 12 महिला नक्सली शामिल हैं. 27 नक्सलियों पर इनाम हैं, छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को इन नक्सलियों ने हथियार डाले, जिन नक्सलियों ने सरेंडर किया है. उन नक्सलियों को 50 हजार रुपए की तत्काल राशि दी जाएगी. पुनर्वास नीति के तहत यह राशि दी जाएगी.