मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आखिर में गणना फार्म जमा करेंगी
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आखिर में गणना फार्म जमा करेंगी
एक भी वोटर का नाम हटा तो विरोध होगा
कोलकाता। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के सभी वोटरों द्वारा एसआइआर के लिए गणना फार्म भरने और जमा करने के बाद ही अपना गणना फार्म भरेगी और जमा करेंगी। वे चुनाव आयोग पर लगातार जोर दे रही हैं कि इस राज्य के एक भी वैध वोटर का नाम वोटर लिस्ट नहीं हट पाए। एक भी वोटर का नाम वोटर लिस्ट से हटा तो उसका घोर विरोध होगा। उन्होंने बताया कि बीएलओ कालीघाट के हरीश मुखर्जी रोड पर स्थित उनके निवास पर आए थे और उन्हें गणना फार्म दिया था। इधर सूत्रों का कहना है कि बीएलओ अमित कुमार राय जब उनके निवास पर गए तो सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रोक लिया और गणना फार्म देने को कहा। बीएलओ ने उनके हाथ में गणना फार्म देने से इंकार कर दिया। बीएलओ ने कहा वह गणना फार्म मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हाथ ही में देगा। इस मुद्दे पर सुरक्षा कर्मियों और बीएलओ के बीच बहस हुई। जब यह सूचना ममता बनर्जी को मिली तो उन्होंने बीएलओ को अपने कमरे में बुलाया और खुद गणना फार्म लिया। बीएलओ ने उनसे अनुरोध किया कि वे जब गणना फार्म भर लेंगी तो फोन से सूचना मिलने पर वे गणना फार्म लेने आ जाएगा। बीएलओ सरकारी कर्मचारी है और उसने यह जता दिया कि वह बीएलओ को जो कार्य है, वह मुस्तैदी से कर रहा है।
यह भी पढ़ेंः
एक पद के लिए करीब 981 से अधिक अभ्यर्थी
https://www.primenewsnetwork.in/india/up-vacancy-one-post-981-applicant/96831
ललितपुर जेल के जेलर, डिप्टी जेलर एवं जेल वार्डर निलंबित
https://www.primenewsnetwork.in/india/jailor-dypty-jailor-suspend-laliltpur/96825