विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जन्म प्रमाणपत्रों की जांच की मांग की
विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने जन्म प्रमाणपत्रों की जांच की मांग की
बोले-निगम जैसे तैसे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर रहा
कोलकाता। पश्चिम बंगाल के विधानसभा में विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी ने चुनाव आयोग से कोलकाता नगर निगम की ओर से जारी किए जा रहे जन्म प्रमाणपत्रों की जांच करने की मांग की है। उनका कहना है कि कोलकाता नगर निगम जैसे तैसे फर्जी जन्म प्रमाणपत्र जारी कर रहा है। चुनाव आयोग की ओर से एसआइआर का कार्य शुरू करने के वक्त से ही कोलकाता नगर निगम में जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए लोगों की लंबी लंबी लाइन लगने लगी हैं और उन्हें जन्म प्रमाण पत्र मिल भी रहा है। जानकारों के मुताबिक वोटर लिस्ट में अपना नाम जुड़वाने के मकसद से लोग जन्म प्रमाण पत्र ले रहे हैं। राज्य के विभिन्न नगर पालिकाओं में भी जन्म प्रमाण पत्र लेने के लिए बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे हैं। बीजेपी के नेताओं का कहना है कि कोलकाता समेत इस राज्य के विभिन्न इलाकों में फर्जी और बांग्लादेश के घुसपैठिए अवैध ढंग से वोटर बन गए हैं। उन्हें एसआइआर के दौरान वोटर लिस्ट से अपना नाम हटाए जाने का डर है और वे जैसे तैसे जन्म प्रमाण पत्र का जुगाड़ करने में जुट गए हैं। ऐसे लोग कोलकाता नगर निगम और दूसरे नगर पालिकाओं से जन्म प्रमाण पत्र प्राप्त करने मे कामयाब हो रहे हैं। इन जन्म प्रमाण पत्रों की जांच होनी चाहिए वरना ये फिर वोटर बनने में कामयाब हो जाएंगे। इधर कोलकाता नगर निगम के मेयर फिरहाद हकीम और डिप्टी मेयर अतिन घोष विपक्षी दल के नेता शुभेंदु अधिकारी के आरोप को निराधार बताया और कहा कि उन्हें निगम द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र को फर्जी होने का प्रमाण देने चाहिए।
यह भी पढ़ेंः
सरकारी अस्पताल में ब्रांडेड दवाएं लिखने पर डाक्टर होंगे सस्पेंड
https://www.primenewsnetwork.in/india/up-hospital-no-branded-medicine/96837
भारत-इजराइल रक्षा, उद्योग और औद्योगिक क्षेत्र में सहयोग बढ़ाएंगे
https://www.primenewsnetwork.in/india/israel-india-agreement-on-technology/96723