Madhya Pradesh : जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ क

काशी, मथुरा को जन-जन से जोड़ने की कार्ययोजना बनी, शीर्ष पदाधिकारियों संग भागवत की बैठक

काशी, मथुरा को जन-जन से जोड़ने की कार्ययोजना बनी, शीर्ष पदाधिकारियों संग भागवत की बैठक

Madhya Pradesh : जबलपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की महत्वपूर्ण बैठक शुरू हुई। मालूम हो कि यह बैठक संघ के सरसंचालक डॉ. मोहन भागवत के जबलपुर आगमन पर शुरू हुई। कचनार सिटी स्थित संघ शिविर परिसर में छह प्रमुख पदाधिकारोयं के साथ यह बैठक हुई। बैठक में देश के ज्वलंत मुद्दों पर विचार विमर्श किया गया। यह भी बताया जाता है कि काशी और मथुरा को भी राम मंदिर की तरह ही आम आदमी से जोड़ने के विषय पर गहन चिंतन हुआ। इस मामले में संघ की विस्तृत योजना है। संघ इस दिशा में वृहद जनसंपर्क अभियान चलाने और राष्ट्रीय स्तर पर संवाद बढ़ाने की तैयारी कर रहा है। 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक होने वाली अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की रूपरेखा तय करने के उद्देश्य से आयोजित की गई है। पहले दिन जिस छह विषय पर चर्चा हई. उसी विषय पर आगामी सत्र में भी विस्तृत चर्चा किया जाएगा। चिंतन के निम्नलिखित विषय रहे-  1.    जनसंख्या संतुलन 2.    बंग्लादेशी घुसपैठ 3.    भाषा एवं प्रांतीय विवाद  4.    अलग प्रांत की मांग 5.    स्वदेशी को बढ़ावा 6.    हिंदू नववर्ष के छह माह के संघ के कार्य की समीक्षा   7.    आगामी छह माह की कार्ययोजना 

संघ प्रमुख जबलपुर में 4 नवंबर तक रहेंगे। बैठक में शताब्दी समारोह की तैयरियों, विजया दशमी पर दिये गये संदेशों की समीक्षा की जाएगी।  यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pakistan-declares-salman-khan-a-terrorist/95457