भोपल। मध्य प्रदेश में आधिकारिक रूप से मानसून की वि

भिंड में बारिश का कहर, 1200 ट्राली धान भीगा

भिंड में बारिश का कहर, 1200 ट्राली धान भीगा

डिंडौरी में बिछी खेत की पकी फसल

भोपाल, इंदौर व जबलपुर में छाये रहे बादल

ग्वालियर व रतलाम में हुई बारिश

प्राइम न्यूज नेटवर्क

भोपल। मध्य प्रदेश में आधिकारिक रूप से मानसून की विदाई हो चुकी है। लेकिन बारिश का दौर जारी है। इससे कई शहरों में परेशानी हो रही है। खड़ी फसल तबाह हो गई है। किसान परेशान हैं। ग्वालियर में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। मंगलवार सुबह तक दो इंच से अधिक पानी गिरा है। रतलाम में भी बारिश हुई है। मुरैना में दोपहर दो बजे तक रिमझिम बारिश हुई है।

डिंडौरी में बारिश से खेत में धान की पकी फसल बर्बाद हो गई है। मसूर और चने के खेत में पानी भर गया है। उज्जैन के बड़नगर में तेज बारिश हुई जिससे खेतों में पानी भर गया। इस बीच भोपाल-इंदौर और जबलपुर में बादल छाये रहे। प्रदेश के आधे हिस्से में बारिश, आंधी और गरज चमक कर पानी गिरा। रतलाम में तीन इंच से अधिक बारिश हुई। ग्वालियर में पौने तीन इंच, शिवपुरी में डेढ़ इंच, दतिया में सवा इंच, टीकमगढ़ और श्योपुर में आधा-आधा इंच पानी गिरा है।

भोपाल, गुना, धार, इंदौर, उज्जैन,खजुराहो, छतरपुर, नौगांव, मंडला, सतना, रीवा, विदिशा, उमरिया, आगर मालवा, शाजापुर, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, देवास के साथ अन्य जिलें में भी बारिश का दौर रहा।

इस बीच मौसम विभाग के अनुसार, अरब सागर में डिप्रेशन का सिस्टम बना है।इससे एक ट्रफ भी जुड़ा है। यह मध्यप्रदेश के बीचो-बीच आ रही है। दूसरा चक्रवात अरब सागर से बना है। यह भी मप्र की ओर बढ़ रहा है।  इससे अगले चार दिनों में मप्र में बारिश, आंधी और गरज चमक की संभावना है। तेज बारिश का अलर्ट भी जारी  किया गया है।