5 अक्टूबर को भाजपा में वापसी करेंगे भोजपुरी सिंगर पवन सिंह
Bihar News : भोजपुरी सिंगर और फिल्म स्टार पवन सिंह के आगामी 5 अक्टूबर को भाजपा में शामिल होने के आसार हैं. पवन सिंह के आरा से चुनाव लड़ने के संभावना जताई जा रही है. फिल्म स्टार पवन सिंह के भाजपा में घर वापसी पर पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की मोहर लग गई है. पवन सिंह ने कल दिल्ली में पूर्व केंद्रीय मंत्री उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर राजनीतिक महकमे में हलचल मचा दिया था कयास लगाया जा रहा था कि पवन सिंह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा में शामिल होंगे.
गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में पवन सिंह ने भाजपा से बगावत कर सासाराम के काराकाट संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ा था. उपेंद्र कुशवाहा भी इस क्षेत्र से उम्मीदवार थे. इस चुनाव में ना तो पवन जीते और ना ही उपेंद्र कुशवाहा सांसद बन पाए. इस कारण भाजपा ने पवन सिंह पर एक्शन लेते हुए पार्टी में उनके लिए पार्टी का दरवाजा बंद कर दिया था जबकि उपेंद्र कुशवाहा भी पवन सिंह से दूरी बनाए हुए थे.
सूत्रों की माने तो पवन सिंह आरा से चुनाव भी लड़ सकते हैं
बिहार विधानसभा चुनाव में पवन सिंह और उपेंद्र कुशवाहा दोनों के बीच 36 के रिश्ते 63 में बदल गए और मंगलवार को पवन ने दिल्ली में उपेंद्र कुशवाहा से मुलाकात कर उनके पैर छुए और अपनी गलतियों के लिए माफी मांगते हुए उनका आशीर्वाद चाहा. उपेंद्र ने पवन को अपना आशीर्वाद दिया और उन्हें अपने साथ लेकर चलने को तैयार हो गया. इसी बीच भाजपा के बिहार प्रभारी विनोद तावड़े ने अचानक यह घोषणा कर दिया कि पवन सिंह भाजपा में है और भाजपा में ही रहेंगे.
तावड़े की इस ऐलान के बाद पवन सिंह ने भाजपा के रणनीतिकार और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष से भी मुलाकात किया. इन दोनों नेताओं की ओर से ग्रीन सिग्नल मिलते हैं पवन सिंह ने हर्ष व्यक्त किया और इन नेताओं का आभार व्यक्त किया. अमित शाह और जे पी नढा के ग्रीन सिग्नल के बाद भाजपा में पवन की वापसी तिथि तय हो गई और 5 अक्टूबर को उनके घर वापसी की एक बड़े समारोह में तैयारी भी शुरू कर दी गई. पार्टी सूत्रों की माने तो पवन सिंह आरा से चुनाव भी लड़ सकते हैं.
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-spoke-at-the-centenary-celebrations-of-rss-in-delhi/77391