Vice President Election : बीआरएस और बीजेडी ने मतदा

BJD और BRS का बड़ा ऐलान, उपराष्ट्रपति चुनाव में नहीं लेंगे हिस्सा

BJD और BRS का बड़ा ऐलान

Vice President Election : बीआरएस और बीजेडी ने मतदान से दूर रहने का ऐलान किया है. दोनों दल राष्ट्रीय स्तर पर किसी भी गठबंधन से नहीं जुड़े हुए हैं. इसका मतलब है कि न एनडीए से जुड़े हुए हैं. न इंडिया ब्लॉक का हिस्सा हैं. बीआरएस के 4 राज्यसभा सांसद हैं और बीजेडी के 7 राज्यसभा सांसद हैं. 

दोनों दलों का कहना है कि एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों का हिस्सा नहीं हैं. वे समान दूरी बनाए रखेंगे. उपराष्ट्रपति चुनाव में हिस्सा में नहीं लेंगे. बीआरएस के कार्यकारी अध्यक्ष के टी. रामा राव ने सोमवार को बताया कि उपराष्ट्रपति चुनाव में भाग न लेने का निर्णय लिया है. टी. रामा राव ने राज्य में यूरिया की कमी को लेकर तेलंगाना के किसानों की पीड़ा के मुद्दे को उठाया. 

'नोटा का विकल्प उपलब्ध होता तो..'

उन्होंने यूरिया की कमी के मुद्दे को उठाते हुए कहा कि यूरिया की कमी इतनी ज्यादा है कि कतारों में लगे किसानों के बीच हाथापाई हो रही है. केटीआर ने कहा कि यदि उपराष्ट्रपति चुनाव में नोटा का विकल्प उपलब्ध होता तो बीआरएस इसका प्रयोग कर सकती थी. 

बीजद नेता सस्मित पात्रा ने कहा, हमारे पार्टी अध्यक्ष नवीन पटनायक द्वारा वरिष्ठ नेताओं, राजनीतिक मामलों की समिति और सांसदों के साथ विचार-विमर्श के बाद बीजू जनता दल ने कल होने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव से दूर रहने का निर्णय लिया है. बीजद एनडीए और इंडिया ब्लॉक दोनों से समान दूरी बनाए हुए है. हमारा ध्यान ओडिशा और ओडिशा के साढ़े चार करोड़ लोगों के विकास और कल्याण पर केंद्रित है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/insult-of-ashoka-pillar-samrat-chaudhary-attacks-lalu-family-says-if-the-symb/46169