कोलकाता केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता गिरिराज सिंह

गिरिराज सिंह के बयान से बंगाल की राजनीति गर्माई, BJP हुई बचाव में असहज

बयान से छिड़ा विवाद

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की वजह से पश्चिम बंगाल में भाजपा सासत में पड़ गई है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में विधानसभा चुनाव में एनडीए की जीत पर खुशी जताते हुए और ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधते हुए कह दिया कि पश्चिम बंगाल में बांग्लादेश के घुसपैठियों और रोहिंग्याओं की सरकार है और उसकी वजह से यहां अराजकता का माहौल है। इस पर टीएमसी ने आपत्ति जताई है। टीएमसी नेता और राज्य की मंत्री डा शशि पांजा ने गिरिराज सिंह की टिप्पणी को पश्चिम बंगाल और उसकी अस्मिता पर सीधा हमला बताया। टीएमसी की सांसद सागरिका घोष ने गिरिराज सिंह के कथन को बंगालियों का अपमान है। 

एनडीए की जीत से उत्साहित गिरिराज सिंह

केंद्रीय मंत्री और बिहार के बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोग यहां की मौजूदा सरकार को हटाना चाहते हैं। बिहार में एनडीए की जीत हुई है और अब पश्चिम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत होगी। यहां के लोग बदलाव चाहते हैं। उन्होंने बिहार में भाजपा व एनडीए की जीत की खुशमिजाजी में पश्चिम बंगाल की सरकार को घुसपैठियों और रोहिंगयाओं की सरकार कह दिया। इस पर टीएमसी ने घोर विरोध जताया है।

बयान से भाजपा असहज

टीएमसी को गिरिराज सिंह के बयान के बाद केंद्र सरकार और भाजपा पर हमला करने का बड़ा मुद्दा मिल गया है। उधर, भाजपा बचाव की मुद्रा में दिखाई दे रही है। पार्टी की ओर से सफाई दी जा रही है कि गिरिराज सिंह ने बंगाल के लोगों की नहीं, बल्कि राज्य सरकार की आलोचना की थी।

यह भी पढ़े: देश में बैंकों का डोमेन नाम बदला

https://www.primenewsnetwork.in/india/the-domain-name-of-banks-in-the-country-has-been-changed/97711