भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिप

राहुल के 'EC पर आरोपों' पर भड़के जगदंबिका पाल, बोले- आयोग ने बुलाया पर सबूत नहीं दिए

BJP MP Jagatdambika Pal Criticizes Rahul Gandhi Allegations Against EC

दिल्ली: भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार नहीं है जब राहुल गांधी ने लोकसभा में चुनाव आयोग पर आरोप लगाए हों। वे इससे पहले भी ऐसा कर चुके हैं। 

चुनाव आयोग के बुलाने के बावजूद नहीं पहुंचे 30 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल

भाजपा सांसद ने कहा कि SIR को लेकर ही राहुल गांधी के नेतृत्व में इन लोगों ने चुनाव आयोग पर मार्च किया था और वहां पहुंच कर कार्यालय के सामने धरना दिया था। उस समय चुनाव आयोग ने उन्हें व उनके 30 सांसदों के प्रतिनिधिमंडल को बुलाया था लेकिन वे नहीं गए और न ही कोई साबूत दिए।

चुनाव आयोग ने साक्ष्य प्रस्तुत करने के लिए दिया था सात दिन का समय

जगदंबिका पाल ने कहा कि प्रतिनिधिमंडल के नहीं आने पर चुनाव आयोग ने प्रेसवार्ता कर उनसे सात दिनों के भीतर साक्ष्य प्रस्तुत करने को कहा था। राहुल गांधी ने अबतक कोई साक्ष्य नहीं दिए हैं जिससे उनके आरोपों की पुष्टि हो पाए। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी पहले यही आरोप बाहर लगाकर लोगों को गुमराह कर रहे थे और सदन में भी यही काम कर रहे हैं।

अपनी हार का ठीकरा जनता पर फोड़ना चाहती है कांग्रेस: जगदंबिका पाल

सांसद का कहना था कि वे अपनी हार का ठीकरा जनता पर फोड़ने के लिए ये ऐसा कर रहे हैं। वे केवल लोगों में भ्रम पैदा करने के लिए चुनाव आयोग पर बयान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि जहां-जहां भाजपा-एनडीए के पक्ष में परिणाम आया हो, चाहे बिहार का परिणाम हो, महाराष्ट्र का परिणाम हो या कोई अन्य राज्य- ये चुनाव आयोग पर आरोप लगाकर जनता को भ्रमित कर रहे हैं। यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/business/indias-exports-rise-in-the-first-half-despite-us-tariffs/100612 

अमेरिकी टैरिफ के बावजूद पहली छमाही में बढ़ा भारत का निर्यात