सीबीआई ने अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के स

सीबीआई ने अंतर्राष्ट्रीय साइबर अपराध गिरोह का किया पर्दाफाश, छह गिरफ्तार

CBI busts international cyber crime gang, arrests six

नई दिल्ली। केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई के सहयोग से ऑपरेशन चक्र चलाकर नोएडा से संचालित हो रहे एक बड़े अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। यह गिरोह टेक-सपोर्ट घोटालों के जरिए अमेरिकी नागरिकों से 85 लाख अमेरिकी डॉलर (करीब 77,37,00,000 रुपये से ज्यादा) की ठगी कर रहा था। इस अभियान में सीबीआई ने गिरोह के छह प्रमुख आरोपियों को गिरफ्तार किया और 1.88 करोड़ रुपये नकद के साथ 34 इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए, जिनमें मोबाइल फोन, लैपटॉप, हार्ड डिस्क, पेन ड्राइव और अपराध से जुड़े आपत्तिजनक दस्तावेज शामिल हैं। आरोपियों द्वारा नोएडा में चलाया जा रहा अवैध कॉल सेंटर भी बंद कर दिया गया।

भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने बताया अमेरिका-भारत साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण

इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत स्थित अमेरिकी दूतावास ने इसे “अमेरिका-भारत साझेदारी का बेहतरीन उदाहरण” बताया। दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर कहा कि एफबीआई के सहयोग से भारत की सीबीआई ने एक अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराध नेटवर्क को ध्वस्त किया, जिसने अमेरिकी नागरिकों से 85 लाख डॉलर की ठगी की थी। अपने बयान में एंबेसी ने कहा कि अपराधियों को गिरफ्तार कर अवैध कमाई की बड़ी रकम बरामद की गई है।

आरोपी खुद को अमेरिकी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों से करते थे ठगी

सीबीआई की 12 दिसंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, एजेंसी ने एफबीआई से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर इस साइबर-आधारित वित्तीय अपराध नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई की। यह वर्ष 2022 से अमेरिकी नागरिकों को निशाना बना रहा था। जांच में सामने आया है कि वर्ष 2022 से 2025 के बीच आरोपी खुद को अमेरिकी सरकारी एजेंसियों का अधिकारी बताकर लोगों को ठगते थे। हाल ही में भारत में भी इस तरह की घटनाएं सामने आई हैं, जिनमें लोगों को डिजिटल अरेस्ट किया गया और अपराधियों द्वारा खुद को अधिकारी बताकर लोगों से लाखों या करोड़ों रुपये वसूले हैं।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/khajuraho-international-film-festival-inaugurated/101507

खजुराहो अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का शुभारंभ, दिवंगत कलाकार धर्मेंद्र व असरानी को समर्पित है समारोह