केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  12वीं बो

CBSE से जुड़ी बड़ी खबर: 12वीं के छात्रों के री-इवैल्यूएशन की तारीख बढ़ाई

नई दिल्ली: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने  12वीं बोर्ड परीक्षा-2026 के छात्रों को बड़ी राहत दी है। बोर्ड ने कक्षा 12वीं के री-इवैल्यूएशन और वेरिफिकेशन के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। पहले आवेदन करने की अंतिम तिथि 6 जून तय की गई थी, जिसे बढ़ाकर अब 7 जून कर दिया गया है। बोर्ड के इस फैसले से उन छात्रों को बड़ी राहत मिली है, जो किसी वजह से अब तक अप्लाई नहीं कर पाए थे। सीबीएसई ने संशोधित समय-सीमा जारी करते हुए कहा है कि आवेदन का पोर्टल कल रात 12 बजे तक खुला रहेगा, इसलिए छात्र बिना समय गंवाए अपनी प्रक्रिया पूरी कर लें।"

कैसे करें आवेदन? स्टेप-बाय-स्टेप देख सकते हैं

<blockquote data-media-max-width="560"><p lang="en" dir="ltr">You can check the complete step-by-step guide here: <a href="https://t.co/cIcv2ig9PE">https://t.co/cIcv2ig9PE</a></p>&mdash; CBSE HQ (@cbseindia29) <a href="https://x.com/cbseindia29/status/2061784122574725479?ref_src=twsrc%5Etfw">June 2, 2026</a></blockquote> <script async src="https://platform.x.com/widgets.js" charset="utf-8"></script>

छात्रों को मिला अतिरिक्त समय

कक्षा 12वीं बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कई छात्र अपने अंकों से संतुष्ट नहीं होने पर वेरिफिकेशन या री-इवैल्यूएशन के लिए आवेदन करते हैं। कई छात्र तकनीकी या अन्य कारणों से आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाते हैं। ऐसे में बोर्ड ने अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय किया है। बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि यह विस्तार केवल आवेदन जमा करने की समय-सीमा के लिए निर्धारित है। अन्य नियम और प्रक्रिया पहले जैसे ही लागू रहेंगे।

वेरिफिकेशन और री-इवैल्यूएशन से होता है फायदा

वेरिफिकेशन प्रक्रिया से छात्र सुनिश्चित कर सकते हैं कि उनकी उत्तर पुस्तिका के सभी प्रश्नों के अंक सही तरीके से जोड़े गए हैं या नहीं। कहीं किसी उत्तर का मूल्यांकन कुल जोड़ से छूट तो नहीं गया है। वहीं, री-इवैल्यूएशन के जरिए छात्र विशेष प्रश्नों के मूल्यांकन की दोबारा जांच का अनुरोध कर सकते हैं।

छात्रों से आवेदन करने की अपील

CBSE ने आग्रह किया है कि अंतिम समय से पहले और निर्धारित समय सीमा के अंदर सभी छात्र आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर लें।