Sonam Wangchuk : केंद्र सरकार ने लद्दाख के जलवायु

केंद्र सरकार का सोनम वांगचुक पर बड़ा एक्शन, NGO का विदेश से फंडिंग मिलने वाला लाइसेंस किया गया रद्द

केंद्र सरकार का सोनम वांगचुक पर बड़ा एक्शन, NGO का विदेश से फंडिंग वाला लाइसेंस किया गया रद्द

Sonam Wangchuk : केंद्र सरकार ने लद्दाख के जलवायु कार्यकर्ता सोनम वांगचुक की गैर लाभकारी संस्था का FCRA रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया है. ऐसा आरोप है कि NGO ने विदेशी फंडिंग से जुड़े कानूनों का उल्लंघन किया है. वागंचुक राज्य का दर्जा देने की मांग वाले प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे हैं. केंद्रीय जांच ब्यूरो वांगचुक से जुड़े संस्थानों में FCRA कानून के उल्लंघन की जांच कर रही है. एक अधिकारी ने बताया कि जांच चल ही रही थी. अब प्राथमिकी दर्ज की गई है. 

स्टूडेंटस एजुकेशन एंड कल्चरल मूवमेंट ऑफ लद्दाख की स्थापना 1988 में हुई थी. यह संगठन लद्दाख में शिक्षा सुधार, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियों के क्षेत्र में काम करता है. वांगचुक लद्दाख की पर्यावरणीय और संवैधानिक मांगों को लेकर चर्चा में रहते हैं. बुधवार को वांगचुक के नेतृत्व में प्रदर्शन ने हिंसक रूप ले लिया. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस पर पथराव किया. आंसू गैस के गोले छोड़े गए. झड़प में चार प्रदर्शनकारी की मौत हो गई. इस हिंसा में 80 से अधिक लोग घायल हो गए. 

वांगचुक लद्दाख को छठी अनुसूची में शामिल करने और राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे थे, बुधवार 24 सितंबर को लेह में हिंसक प्रदर्शन हुए. भाजपा मुख्यालय और हिल काउंसिल में आगजनी की. प्रदर्शनकारियों और पुलिस की झड़प हुई. पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े. सोनम वांगचुक पर अपने भड़काऊ बयानों के जरिए भीड़ को उकसाने का आरोप है.

'स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यापक प्रयास किए'

गृह मंत्रालय ने बयान में कहा कि हिंसक घटनाओं के बीच उन्होंने अपना उपवास तोड़ा और स्थिति को नियंत्रित करने के लिए कोई व्यापक प्रयास किए. बिना एम्बुलेंस से अपने गांव चले गए. वांगचुक ने कहा कि बलि का बकरा बनाया जा रहा है. इससे हालात सुधरेंगे नहीं, बल्कि और बिगड़ेंगे.

वांगचुक का कहना है कि हमें विदेशी फंड नहीं चाहिए, हम अपनी नॉलेज बेचकर राजस्व कमाते हैं, लेकिन कुछ मामलों में सरकार ने इसे विदेशी चंदा समझ लिया. HIAL और SECMOL उन छात्रों को मुफ्त शिक्षा देते हैं, जो अपनी पढ़ाई का खर्च नहीं उठा सकते। HIAL में तो छात्रों को प्रोजेक्ट्स पर काम करने के लिए स्टाइपेंड भी दिया जाता है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/there-is-a-problem-with-india-because/48164