मैं यहां सबसे गरीब पक्षकार के लिए हूं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके लिए आधी रात तक यहां बैठूंगा : CJI सूर्यकांत
CJI : CJI सूर्यकांत ने शुक्रवार को कहा कि मेरी अदालत में कोई लग्जरी मुकदमेबाजी नहीं है. ऐसे मामले अमीर लोग ही लड़ते हैं. मैं आपको बता दूं. मैं यहां सबसे छोटे, सबसे गरीब पक्षकार के लिए हूं. अगर जरूरत पड़ी तो मैं उनके लिए आधी रात तक यहां बैठूंगा. CJI ने एक याचिका की सुनवाई के दौरान टिप्पणी की.
दरअसल, 15 महीने तक सीजेआई रहेंगे. सूर्यकांत हरियाणा के हिसार जिले के एक मध्यमवर्गीय परिवार से आते हैं. न्यायमूर्ति सूर्यकांत 24 नवंबर को मुख्य न्यायधीश के रूप में शपथ ली. वे 9 फरवरी 2027 को सेवानिवृत हो जाएंगे. प्रधान न्यायाधीश (CJI) ने तिलक सिंह डांगी नामक व्यक्ति द्वारा केंद्र और अन्य के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया गया है.
इसी दौरान सीजेआई ने टिप्पणी की. 2000 में हरियाणा के एडवोकेट जनरल रह चुके हैं. 2004 में वे पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जज बन गए. 2019 में वे सुप्रीम कोर्ट के जज बन गए. 2001 में बार काउंसिल ने उन्हें सीनियर एडवोकेट घोषित कर दिया.
यह भी पढे़ं : https://www.primenewsnetwork.in/india/rahul-gandhi-said-india-needs-urgent-detailed-debate-in-parliament-on-air/99161
Rahul Gandhi : राहुल गांधी ने शुक्रवार को कहा कि मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वह मुझे एक ही बात कहती हैं. उनका बच्चा ज़हरीली हवा में साँस लेते हुए बड़ा हो रहा है. वे थके हुए, डरे हुए और गुस्से में हैं. मोदी जी, भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं. आप चुप कैसे रह सकते हैं? लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर वीडियो पोस्ट किया है. राजधानी की वायु गुणवत्ता ‘बेहद खराब’ श्रेणी में है. इसी पर ही वे बात कर रहे हैं.