UPPSC RO ARO Mains Exam 2025 : उत्तर प्रदेश लोक से

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मेंस परीक्षा के लिए शुरू आवेदन, लिंक पर करें क्लिक?

यूपीपीएससी आरओ-एआरओ मेंस परीक्षा के लिए शुरू आवेदन, लिंक पर करें क्लिक?

UPPSC RO ARO Mains Exam 2025 : उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायाक समीक्षा अधिकारी (ARO) पदों की मेंस परीक्षा के लिए आवेदन शुरू हो गए हैं. जो अभ्यर्थी प्रारंभिक परीक्षा में सफल हुए हैं. वही इस परीक्षा के लिए आवेदन करेंगे. आप ज्यादा जानकारी uppsc.up.nic.in जाएं. आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है. ऐसे में आयोग की तरफ से उम्मीदवारों सलाह दी गई है कि सभी लोग समय से पहले आवेदन कर दें.

दस्तावेज आयोग के गेट नंबर 3 पर भी जमा हो जाएंगे

आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी जमा करनी होगी. इसकी आखिरी तारीख 7 नवंबर 2025 तक जमा कर सकते हैं. आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस में बताया गया कि उम्मीवार आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और अन्य दस्तावेजों को सचिव, उ.प्र. लोक सेवा आयोग (परीक्षा-04 अनुभाग), 10-कस्तूरबा गांधी मार्ग, प्रयागराज, पिन कोड-211018” पर भेज दें. दस्तावेज आयोग के गेट नंबर 3 पर भी जमा हो जाएंगे.

उम्मीदवार UPPSC की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर जाएं. होम पेज पर समीक्षा अधिकारी का लिंक होगा. उस पर क्लिक करें. पंजीकरण करें. अब पंजीकरण के बाद प्राप्त लॉगिन आईडी और पासवर्ड से लॉगिन कर लें. आवेदन फॉर्म को भर दें.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/athlete-neeraj-chopra-became-lieutenant-colonel-defence-minister-rajnath-singh/94994