सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में नये साल में कमी है

नये साल में सीएनजी और पीएनजी 3 रुपये तक होंगी सस्ती

CNG and PNG will be cheaper by up to Rs 3 in the new year

नई दिल्ली। सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में नये साल में कमी है सकती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड ने इस बात के संकेत दिये हैं। इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा। 

नए साल पर लोगों को मिल सकती है राहत

नये साल पर आम लोगों को पीएनजी व सीएनजी को लेकर कुछ राहत मिल सकती है। नए साल से सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में प्रति यूनिट दो से तीन रुपये तक की कमी हो सकती है। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (पीएनजीआरबी) के सदस्य एके तिवारी ने कहा, नई एकीकृत टैरिफ संरचना से उपभोक्ताओं को यह राहत मिलेगी। सीएनजी के दाम होने से इससे चलित वाहनों से सफर सस्ता होगा। वहीं, रसोई में पीएनजी का उपयोग करने वालों को लाभ होगा। CNG और घरेलू PNG  की घटी दरें 1 जनवरी 2026 से  प्रभावी होंगी। 

PNGRB ने लागू की है एक नई एकीकृत प्राकृतिक गैस टैरिफ प्रणाली

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस नियामक बोर्ड (PNGRB) ने एक नई एकीकृत प्राकृतिक गैस टैरिफ प्रणाली लागू की है, जिससे परिवहन शुल्क में कमी आएगी और उपभोक्ताओं को प्रति किलो या यूनिट ₹1.25 से ₹3 तक की बचत हो सकती है। इससे उपभोक्ताओं पर आर्थिक बोझ कम होगा और यह 'एक राष्ट्र, एक ग्रिड, एक टैरिफ' के लक्ष्य की ओर एक बड़ा कदम है बताया जा रहा है।

देश भर के 312 भौगोलिक क्षेत्रों में CNG और घरेलू PNG के उपभोक्ताओं को मिलेगा लाभ

नई व्यवस्था के तहत PNGRB ने तीन की जगह दो जोन बनाकर टैरिफ को सरल किया है, और एक समान ₹54 प्रति MMBTU का टैरिफ लागू किया है, जो पहले के रेट ₹80 और ₹107 से कम है। यह बदलाव देश भर के 312 भौगोलिक क्षेत्रों में CNG और घरेलू PNG के उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाएगा।

जानकारों का मानना है कि इस कदम से उपभोक्ताओं को प्रति किलोग्राम या यूनिट ₹2 से ₹3 तक की बचत होने की उम्मीद है, जिससे लाखों परिवारों और परिवहन क्षेत्र को राहत मिलेगी।

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/india/india-south-africa-t20-match-abandoned-due-to-heavy-fog/101538

भारत - दक्षिण अफ्रीका टी 20 मैच घने कोहरे के कारण रद्द