भारत सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की

कोल इंडिया का उत्पादन चालू वर्ष के अप्रैल - नवंबर माह में गिरा

Coal India's production fell in April-November of the current year

नई दिल्ली। भारत सरकार के स्वामित्व वाली सार्वजनिक क्षेत्र की महारत्न कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) के उत्पादन में वित्त वर्ष 26 के अप्रैल-नवंबर में 3.7 प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। कंपनी के अनंतिम आंकड़ों के अनुसार कंपनी का उत्पादन बीते छह वर्षों में पहली बार गिरा है।

अप्रैल-नवंबर, 2025 में हुआ 45.35 करोड़ टन का उत्पादन

सीआईएल ने अप्रैल-नवंबर, 2025 में 45.35 करोड़ टन उत्पादन किया था जबकि बीते साल की इस अवधि में 47.1 करोड़ टन का उत्पादन किया था। FY 26 से पहले, अप्रैल-नवंबर के दौरान कोल इंडिया का उत्पादन 2020 में 334.5 MT से 2024 में 471 MT तक हर वर्ष बढ़ा था। लेकिन वित वर्ष 26 में उत्पादन में गिरावट देखने को मिला है। इस वर्ष बिजली की कम खपत के कारण कोयले की मांग घटने से भी उत्पादन गिरा है। इस दौरान पावर सेक्टर को कोयला आपूर्ति 3.27% घटकर 519 MT रही, जबकि अप्रैल-नवंबर अवधि में कोल इंडिया का कुल उठाव 2% कम हुआ।

कंपनी के वित्तीय नतीजे भी रहे कमजोर

उत्पादन की मंदी के साथ कंपनी के वित्तीय नतीजे भी कमजोर रहे हैं। कोल इंडिया ने पहली तिमाही Q1 FY26 में शुद्ध लाभ में 20% और दूसरी तिमाही Q2 FY26 में 31% की गिरावट दर्ज की, जो संचालन तथा मांग-पक्ष दबाव को दर्शाती है। भारत में कोयले की सबसे बड़ी उत्पादक कोल इंडिया है। भारत के कोयले उत्पादन में इस कंपनी की हिस्सेदारी करीब 80 प्रतिशत है। कंपनी के कोयला उत्पादन में भूमि अधिग्रहण की चुनौतियों और खराब मौसम की स्थितियों के कारण गिरावट आई।

मॉनसून की लंबी अवधि के कारण उत्पादन हुआ प्रभावित

सीआईएल के वरिष्ठ अधिकारी ने आर्थिक मीडिया हाउस "बिजनेस स्टैंडर्ड" को बताया कि इस साल मॉनसून के जल्दी आने, बारिश अधिक होने और मॉनसून की लंबी अवधि के कारण उत्पादन प्रभावित हुआ। नहीं बिजली क्षेत्र से कोयले की मांग में कमी भी एक कारक थी, जिससे बिजली क्षेत्र को प्रेषण (dispatch) 3.27% घट गया। अधिकारी ने बताया, 'झारखंड और छत्तीसगढ़ में विशेष तौर पर अक्टूबर के अंत तक बारिश होने के कारण उत्पादन बुरी तरह प्रभावित हुआ। अन्य प्रमुख चुनौती भूमि अधिग्रहण है।'

यह भी पढ़ें: https://www.primenewsnetwork.in/state/a-case-registered-against-chief-election-commissioner-and-chief-election-officer/103254

मुख्य चुनाव आयुक्त और मुख्य चुनाव अधिकारी के खिलाफ थाने में मामला दर्ज