Cockroach Janta Party Protest: दिल्ली एयपोर्ट से बाहर निकले CJP फाउंडर अभिजीत दीपके, जंतर-मंतर पर प्रदर्शन आज
नई दिल्ली: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रही है। कॉक्रोच जनता पार्टी के समर्थन में सोनम वांगचुक आ गए हैं। प्रदर्शन में शामिल होने के लिए वे जंतर-मंतर पहुंचे। उन्होंने कहा कि CJP के किसी भी सदस्य को गिरफ्तार किया गया, तो 42 दिन की भूख हड़ताल शुरू करूंगा।
NEET पेपर लीक के खिलाफ प्रदर्शन कर रही CJP
NEET पेपर लीक के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी आज जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रही है। जंतर-मंतर पहुंचने से पहले संसद मार्ग थाने पर कार्यकर्ता जुटेंगे। प्रदर्शन के बाद दिल्ली पुलिस को एक आवेदन पत्र सौंपा जाएगा।
अलर्ट मोड में दिल्ली पुलिस
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अलर्ट मोड पर है। कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन को देखते हुए जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई। इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है।
आंबेडकर की किताब लेकर जंतर-मंतर पहुंचे अभिजीत दीपके
कॉक्रोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके दिल्ली एयरपोर्ट से बाहर निकले और जंतर-मंतर पर जाने के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उनके हाथ में बाबा साहेब आंबेडकर की किताब थी, जिसे वे समर्थकों को दिखा रहे थे।
पीएम मोदी समेत कई नेताओं के आवास की बढ़ाई गई सुरक्षा
पीएम मोदी के आवास सहित गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रदर्शन में बड़ी संख्या में समर्थकों के पहुंचने की संभावना है। पूरे घटनाक्रम पर दिल्ली पुलिस और प्रशासन की नजर है।