कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने कहा ह

CJP के प्रदर्शनों को फंड देगी कांग्रेस, बी.के. हरिप्रसाद के बयान से गरमाई कर्नाटक की राजनीति

KPCC President BK Hariprasad

धारवाड़ (कर्नाटक)। कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी (KPCC) के अध्यक्ष बी.के. हरिप्रसाद ने शनिवार को बड़ा बयान देते हुए कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चल रहे अन्य विरोध प्रदर्शनों में वित्तीय मदद करेंगे।

कुमारस्वामी के आरोपों पर पलटवार

यह बयान केंद्रीय मंत्री एच.डी. कुमारस्वामी के उस आरोप के जवाब में आया है, जिसमें उन्होंने दावा किया था कि कर्नाटक सरकार दिल्ली में हो रहे CJP के प्रदर्शनों को फंड मुहैया करा रही है। कुमारस्वामी ने शुक्रवार को कहा था कि गृह मंत्री ने भी माना है कि CJP और कांग्रेस एक ही हैं, इसलिए सरकार को बताना चाहिए कि इसमें कितना फंड दिया जा रहा है।

"यह हमारा अधिकार है"

इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए हरिप्रसाद ने कहा, "यह हमारा अधिकार है। हर कांग्रेसी CJP या पीएम मोदी के खिलाफ किसी भी ऐसे विरोध प्रदर्शन में योगदान देगा, जो संविधान और लोकतंत्र की रक्षा करना चाहता है।"

सतीश जारकीहोली का सफाई भरा बयान

इस बीच, कर्नाटक के मंत्री सतीश जारकीहोली ने कांग्रेस और दिल्ली के प्रदर्शनों की फंडिंग के बीच किसी भी तरह के संबंध से साफ इनकार किया है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन में शामिल लोग अपनी मर्जी से और अपने खर्चे पर आए हैं।

जारकीहोली ने ANI से बातचीत में स्पष्ट किया, "लोग यहां खुद आए हैं और अपना खर्च खुद उठा रहे हैं। कुछ संपन्न लोगों के पास संसाधन हैं जो अन्य 10 लोगों की मदद कर रहे हैं। इससे हमारा कोई लेना-देना नहीं है। हमारा विरोध प्रदर्शन बिल्कुल अलग है और उनका अलग।" ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: महिला संगठनों ने दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर किया प्रदर्शन, CEC और गृह मंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग