इंदौर। वैलेंटाइन-डे के मौके पर इंदौर की फैमिली कोर

वेलेंटाइन डे पर बदला दंपती का मन, वापस ले ली तालाक की अर्जी

Couple Reconciliation

इंदौर। वैलेंटाइन-डे के मौके पर इंदौर की फैमिली कोर्ट में एक अनोखा और भावुक नजारा देखने को मिला। यहां एक डॉक्टर–इंजीनियर दंपती ने जज की समझाइश के बाद अपने मतभेद भुलाकर दोबारा साथ रहने का फैसला किया और तलाक की अर्जी वापस ले ली।

समझदारी से रिश्ते को एक और मौका

बताया गया कि दोनों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था और मामला फैमिली कोर्ट में विचाराधीन था। सुनवाई के दौरान जज ने दोनों को आपसी बातचीत और समझदारी से रिश्ते को एक और मौका देने की सलाह दी। काफी देर तक चली काउंसलिंग और समझाइश के बाद दोनों का मन बदल गया।

दंपती को रेड रोज भेंट किया

कोर्ट परिसर में दंपती ने एक-दूसरे को रेड रोज भेंट किया और हाथ थामकर साथ रहने की हामी भरी। इसके बाद उन्होंने आपसी सहमति से तलाक की अर्जी वापस लेने का आवेदन प्रस्तुत किया। फैमिली कोर्ट के अधिकारियों के मुताबिक, वैलेंटाइन-डे पर इस तरह का सुलह का मामला प्रेरणादायक है। काउंसलिंग के जरिए कई परिवार टूटने से बच रहे हैं। अदालत ने भी दंपती के फैसले का स्वागत करते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़े: चोर डरकर लौटा गए चोरी की टंकी

https://www.primenewsnetwork.in/india/thief-returns-stolen-water-tank-at-night/143862