Vice President Election Result  : सीपी राधाकृष्णन

सीपी राधा कृष्णन होंगे अगले उपराष्ट्रपति, 452 वोट मिले

CP Radha Krishnan will be the next Vice President

Vice President Election Result  : सीपी राधाकृष्णन देश के अगले उपराष्ट्रपति होंगे. सीपी राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. बी सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले. उपराष्ट्रपति चुनाव में कुल 781 में से 767 मत पड़े. इसमें 15 वोट अमान्य रहे. मतदान के प्रतिशत की बात करें तो 98.2% रहा. बीजेपी की ओर से दावा किया जा रहा है कि 14 सांसदों ने क्रॉसवोटिंग की है. चुनाव जीतने के लिए 392 वोटों की जरूरत होती है. एनडीए ने आसानी से वोट हासिल कर लिए. एनडीए उम्मीदवार सी.पी. राधाकृष्णन के उपराष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी के आवास के बाहर जश्न शुरू हो गया है.

राज्यसभा के महासचिव पीसी मोदी ने कहा, एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन को प्रथम वरीयता के 452 वोट मिले. उन्हें भारत का उपराष्ट्रपति चुना गया है. विपक्ष के उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार न्यायमूर्ति सुदर्शन रेड्डी को प्रथम वरीयता के 300 वोट मिले.

भारत राष्ट्र समिति 4 राज्यसभा सांसदों ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया. इसके अलावा बीजू जनता दल (7 राज्यसभा सांसद) और शिरोमणि अकाली दल (1 लोकसभा और 2 राज्यसभा सांसद) ने मतदान में हिस्सा नहीं लिया। बता दें कि पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने 21 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था. जिसके बाद यह चुनाव कराया गया है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/state/nitish-cabinet-meeting-25-agendas-approved-honorarium-of-anganwadi-worker-assi/46273