क्रिप्टोकरेंसी निवेश के तहत निवेशक बिटकॉइन (BTC) औ

क्रिप्टोकरेंसी निवेश में लखनऊ देश में सातवें स्थान पर पहुंचा

Bitcoin

क्रिप्टोकरेंसी निवेश में लखनऊ देश में सातवें स्थान पर पहुंचा

"कॉइनस्विच" की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट का डाटा

लखनऊ।

युवाओं में क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के बढ़ते रूझान के बाद राजधानी लखनऊ उत्तर भारत का सबसे तेजी से उभरता "क्रिप्टो हब" बन गया है। देश के कुल क्रिप्टो निवेश में शहर हिस्सेदारी आंकी गयी है। सबसे बड़े क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफार्म "कॉइनस्विच" की तीसरी तिमाही की रिपोर्ट के डाटा से यह जानकारी सामने आयी है।

राजधानी लखनऊ के क्रिप्टोकरेंसी निवेशकों में 79% पुरुष और 21% महिलाएं हैं।  क्रिप्टोकरेंसी निवेश के तहत निवेशक बिटकॉइन (BTC) और एथेरियम (ETH) जैसी स्थापित अंतर्राष्ट्रीय क्रिप्टोकरेंसी में पैसा लगाते हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, इस करेंसी में निवेश से लखनऊ के 85% निवेशकों को सकारात्मक रिटर्न मिला  है।

"कॉइनस्विच" की रिपोर्ट के अनुसार लखनऊ के निवेशक बिटकॉइन और इथेरियम जैसी लोकप्रिय क्रिप्टोकरेंसी में निवेश कर रहे हैं। इसका नतीजा ये है कि क्रिप्टोकरेंसी में निवेश के मामले में लखनऊ राष्ट्रीय स्तर पर सातवें स्थान पर पहुंच गया है। दूसरी तिमाही में लखनऊ आठवें स्थान पर था। यह रिपोर्ट 2.5 करोड़ से अधिक उपयोगकर्ताओं के डाटा पर आधारित है जो भारत में बदलते क्रिप्टो निवेश व्यवहार, ट्रेडिंग पैटर्न और रुझानों का विश्लेषण बताती है। हालाँकि इस दौरान निवेश के साथ-साथ धोखाधड़ी के कुछ मामले भी सामने आए हैं। 

रिपोर्ट के निष्कर्ष बताते हैं कि जेन-जी (18-25 आयु वर्ग) अब पहली बार क्रिप्टो निवेशक आधार में अग्रणी बन गया है, जिसकी हिस्सेदारी 37.6% है। इसके बाद मिलेनियल्स (26-35 आयु वर्ग) 37.3% और 36-45 आयु वर्ग के निवेशक 17.8% पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार लखनवी क्रिप्टो के मामले में कितने सतर्क व समझदार हैं, इसे इसी से समझा जा सकता है कि 69.3% निवेशक लाभ में हैं। यहां निवेशक स्थायी रिटर्न के लिए लार्ज और मिड कैप करेंसी पर भरोसा कर रहे हैं। सावधानी और विश्वास के बीच का संतुलन यह दर्शाता है कि टियर-2 शहरों में डिजिटल संपत्ति के प्रति परिपक्व दृष्टिकोण विकसित हो रहा है। 

"कॉइनस्विच" के उपाध्यक्ष बालाजी श्रीहरी ने बताया कि डाटा से स्पष्ट है कि क्रिप्टो बाजार की हाल में स्वीकार्यता बढ़ी है और अब यह एक मैच्योरिटी लेवल हासिल करता जा रहा है। इस करेंसी में निवेश की प्रवृत्ति केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है। ट्रेडिंग में इसका प्रसार अब छोटे शहरों तक हो रहा है। हालांकि मेट्रो शहर अब भी अग्रणी हैं लेकिन भारत की क्रिप्टो कहानी का अगला चरण टियर-2 और टियर-3 शहरों में तैयार होगा।

यह भी पढ़ेंः आधे से ज्यादा राज्यों में गिरा जीएसटी कलेक्शन, जानें वजह

GST : देश में त्योहारी खरीददारी में वृद्धि के बावजूद अक्टूबर महीने में 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में से 20 में वस्तु एवं सेवा कर संग्रह में कमी आई है।

https://www.primenewsnetwork.in/business/gst-collections-have-fallen-in-more-than-half-the-states/96685

अनिल अंबानी पर प्रवर्तन निदेशालय की बड़ी कार्रवाई

ED ने अनिल अंबानी के रिलायंस एडीएजी ग्रुप पर धन शोधन मामले (Money Laundring) में बड़ी कार्रवाई करते हुए समूह की तमाम संस्थाओं से जुड़ी करीब 3,084 करोड़ रुपये मूल्य की संपत्तियां अटैच कर लीं।

https://www.primenewsnetwork.in/india/ambani-anil-property-seized/96433