दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) और राज्य सरकार आमने..
CM Mamata Banerjee : मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) देख प्रति नाराजगी जताई है। डीवीसी ने तेनुघाट जलाशय से डेढ़ लाख क्यूसेक पानी छोड़ा है और उससे राज्य के कई जिलों में बाढ़ की स्थिति हो गई है। बनर्जी ने मुख्य सचिव डा मनोज पंत को इस बारे विस्तृत रिपोर्ट देने को कहा है।
पिछले कई दिनों से तेज बारिश होने की वजह से दक्षिण बंगाल के कई जिलों में बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। इसके बावजूद डीवीसी ने डेढ़ लाख पानी छोड़ दिया। बाढ़ की स्थिति का और संकट बढ़ गया। सरकार का कहना है कि डीवीसी ने बिना सूचना दिए पानी छोड़ा है। डीवीसी का कहना है कि जलाशय के खतरे के निशान से ऊपर जल स्तर को देखते हुए पानी छोड़ना पड़ा।
मैथुन और पंचेत जलाशय से पचास हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया। मौसम विभाग ने और कई दिन तक तेज बारिश होने की संभावना जताई है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के निर्देश के बाद मुख्य सचिव पंत ने जिलाधिकारियों की बैठक की और उन्हें जिलों में बाढ़ की स्थिति के बारे में विस्तार से रिपोर्ट देने को कहा। बैठक में बाढ़ की स्थिति से निपटने के लिए जरूरी इंतजाम करने पर भी जोर दिया गया। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को भी रिपोर्ट देने के लिए कहा है।
यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/world/four-people-were-abducted-from-their-homes-and/77648