प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के म

मालवीय नगर आग्निकांड पर राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक, मुआवजे का ऐलान

Delhi Hotel Fire: PM Modi Announces Ex-Gratia

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में मारे गए 21 लोगों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को ₹2 लाख और घायलों को ₹50 हज़ार की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी मालवीय नगर में हुई दुखद घटना पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने इस त्रासदी को 'बेहद हृदयविदारक' बताया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

पीड़ित परिवारों के लिए अनुग्रह राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने 'एक्स' पर एक पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना में लोगों की जान जाना दुखद है। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं हैं। मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। PMNRF से प्रत्येक मृतक के निकटतम परिजन को ₹2 लाख की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को ₹50 हजार दिए जाएंगे।"

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने किया शोक व्यक्त

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आग की दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने अपने 'एक्स' पोस्ट में लिखा, "दिल्ली के मालवीय नगर में हुई आग की घटना से मेरा हृदय अत्यंत दुखी है। स्थानीय प्रशासन राहत और बचाव कार्यों में जुटा हुआ है। इस हृदय-विदारक त्रासदी में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ईश्वर शोक-संतप्त परिवारों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बताया 'दिल दहला देने वाली घटना'

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए इसे 'दिल दहला देने वाला' बताया और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। सिंह ने 'एक्स' पर लिखा, दिल्ली के मालवीय नगर में आग लगने की घटना दिल दहला देने वाली है। इस त्रासदी में अपने प्रियजनों को खोने वालों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि वे उन्हें इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। साथ ही, मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं," 

21 मृतकों में 17 विदेशी नागरिक शामिल

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक होटल में लगी भीषण आग में मारे गए 21 लोगों में 17 विदेशी नागरिक भी शामिल थे। बताया जा रहा है कि इनमें से अधिकांश पीड़ित लाइबेरिया, नाइजीरिया, मोज़ाम्बिक और बांग्लादेश के रहने वाले थे। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर में 'फ्लोरिश स्टे B&B' में आग लगने की घटना के बाद कम से कम 17 विदेशी नागरिक सहित कुल 21 लोगों की मौत हो गई। हालांकि आग की सूचना पर पहुंची पुलिस व फायर ब्रिगेड की टीम ने समन्वित प्रयासों से 40 से अधिक लोगों की जान बचाने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें: मैहर में महिला से दुराचार का आरोपी गिरफ्तार, शिकायत के बाद पुलिस ने भेजा जेल