International Arms Smuggling Gang : राजधानी दिल्ली

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इंटरनेशनल हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस को मिली बड़ी सफलता, इंटरनेशनल हथियार तस्करी गैंग का भंडाफोड़

International Arms Smuggling Gang : राजधानी दिल्ली में नई गंभीर साजिश का खुलासा हुआ है. दिल्ली क्राइम ब्रांच ने एक अंतरराष्ट्रीय हथियार तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया है. इस गिरोह के तार पाकिस्तान, तुर्किए और चीन से जुड़े हुए हैं. पुलिस ने बताया कि इस पूरी नेटवर्क के संचालन में ISI का हाथ है. गिरोह के चार मुख्य सदस्यों को पकड़ा गया है. हाल ही में दिल्ली में जैश – ए मोहम्मद के इशारे पर हुए लाल किला बम धमाके को अभी 10 दिन बीते हैं. 

मंदीप, रोहन, दलविंदर, अजय के रूप में पहचान हुई है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 10 उच्च तकनीकी सेमी ऑटोमैटिक पिस्टलें बरामद की हैं. 92 जिंदा कारतूस बरामद किए गए. ये पिस्टलें चीन और तुर्की में बनी हुई हैं. 

आमतौर पर यह पिस्टल स्पेशल फोर्स औऱ सुरक्षा एजेंसियां इस्तेमाल करती हैं. पता चला है कि इन हथियारों को पहले तुर्की, चीन और पाकिस्तान भेजा जाता था. ड्रोन के जरिए हथियारों को पंजाब भेजा जाता था. गैंगस्टरों और अपराधियों तक पहुंचाया जाता था. 

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/tejas-fighter-jet-crashes-in-dubai-during-air-show/98416

Tejas Fighter Jet Crash : भारतीय वायुसेना आईएएफ का लड़ाकू विमान तेजस शुक्रवार को दुबई एयरशो के दौरान क्रैश हो गया. पायलट विंग कमांडर नमन स्याल की मौत हो गई. भारतीय वायुसेना ने एक्स पर पोस्ट किया उन्होंने लिखा कि आईएएफ को इस हादसे में हुए जानमाल के नुकसान पर बहुत दुख है और वह दुख की इस घड़ी में शोक संतप्त परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है. दुर्घटना के कारणों का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी का गठन किया जा रहा है.