दिल्ली में प्रदूषण से निबटने को लेकर बीजेपी सरकार

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं - राहुल गांधी

दिल्ली में वायु प्रदूषण को लेकर मोदी सरकार गंभीर नहीं - राहुल गांधी

राष्ट्रीय राजधानी में वायु प्रदूषण 'बेहद खराब' श्रेणी में बरकरार

नई दिल्ली। दिल्ली में प्रदूषण से निबटने को लेकर बीजेपी सरकार के प्रयास पूरी तरह फेल नजर आ रहे हैं। राजधानी दिल्ली में सर्दी ने असर दिखाना शुरु कर दिया है। पर लोगों को जहरीली हवा से राहत मिलती नहीं दिख रही है। ज्यादातर इलाकों में AQI 350 से 400 के बीच 'बेहद खराब' श्रेणी में बना हुआ है। 

दिल्ली में प्रदूषण के हालात को देखते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी से कुछ सवाल पूछे हैं। राहुल गांधी  ने कहा, 'दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण पर मोदी जी चुप क्यों हैं। आपकी सरकार प्रदूषण रोकने के लिए न तो कोई तुरंत कार्रवाई कर रही, न ही कोई योजना और जवाबदेही दिखा रही है'। राहुल ने शुक्रवार को दिल्ली में महिलाओं के एक समूह से मुलाकात की वीडियो साझा की और दिल्ली में बढ़ते वायु प्रदूषण का मुद्दा उठाया।

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दिल्ली की महिलाओं के साथ प्रदूषण पर बातचीत का वीडियो शेयर किया और लिखा, 'मैं जिस भी मां से मिलता हूं, वो कहती हैं कि उनका बच्चा जहरीली हवा में सांस लेकर बड़ा हो रहा है। लोग थके, डरे हुए और गुस्से में हैं। मोदी जी भारत के बच्चे हमारे सामने घुट रहे हैं'।

इसके साथ ही राहुल गांधी ने एक दिसंबर से शुरू होने वाले संसद के शीतकालीन सत्र में प्रदूषण पर विस्तार से चर्चा की की मांग की। उन्होंने कहा कि इस हेल्थ इमरजेंसी से निपटने के लिए एक सख्त और तुरंत लागू करने वाले एक्शन प्लान की जरूरत है। उन्होंने कहा कि बच्चों को बहाने नहीं, बल्कि साफ हवा चाहिए।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को ही सोशल मीडिया में एक दूसरी पोस्ट में लिखा, 'बच्चों का दर्द सबसे गहरी चोट की तरह मांओं के दिल में उतरता है। दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ लड़ रहीं ऐसी ही कुछ साहसी मांओं से मिला। वे अपने ही नहीं, पूरे देश के बच्चों के भविष्य को लेकर डरी हुई हैं'। राहुल ने आगे कहा 'जहरीली हवा से छोटे-छोटे बच्चे फेफड़ों, दिल और मानसिक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। लेकिन इतनी भयावह राष्ट्रीय आपदा के बीच भी मोदी सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है और समय तेजी से हमारे हाथों से फिसल रहा है। भारत को तुरंत इस पर गंभीर चर्चा और निर्णायक कार्रवाई चाहिए ताकि हमारे बच्चे साफ़ हवा तक के लिए संघर्ष न करें, बल्कि एक ऐसे भारत में बड़े हों जो उन्हें सेहत, सुरक्षा और उभरने का पूरा आसमान दे सके'। 

80 प्रतिशत आबादी लगातार खांसी, थकान और सांस में जलन

इस बीच दिल्ली में प्रदूषण को लेकर किये गये एक नए सर्वे के मुताबिक, 80 प्रतिशत से ज्यादा निवासी लगातार खांसी, थकान और सांस में जलन जैसी समस्याओं से जूझ रहे हैं। वायु प्रदूषण को बहुत लोग गंभीरता से नहीं ले रहे हैं लेकिन ये प्रदूषण अब जानलेवा साबित हो रहा है। नीति आयोग में काम करने वाली एक युवा अधिकारी को वायु प्रदूषण के कारण स्टेज 4 फेफड़ों का कैंसर हो गया है। 

दिल्ली में प्रदूषण को लेकर राज्य की डबल इंजन की बीजेपी सरकार पर प्रदूषण के डाटा में हेरफेर, प्रदूषण मापने वाले उपकरणों को बंद करने के भी आरोप लग रहे हैं। साथ ही इन उपकरणों पर लगातार पानी छिड़क कर प्रदूषण के स्तर की गलत तस्वीर पेश करने की भी शिकायत आ रही है।

इसे पढ़ेंः

अब हर हफ्ते अपडेट होगा क्रेडिट स्कोर, आरबीआई ने दिशा-निर्देश जारी किये

https://www.primenewsnetwork.in/business/rbi-credit-score-will-update-every-week/99221