Owaisi Statement : ओवैसी ने कहा कि अख्तरुल साहब ने

सीमांचल में 6 सीट की मांग.. तेजस्वी यादव पर क्या बोले ओवैसी?

सीमांचल में 6 सीट की मांग.. तेजस्वी यादव पर क्या बोले ओवैसी?

Owaisi Statement : ओवैसी ने कहा कि अख्तरुल साहब ने फिर तेजस्वी को पत्र लिखा कि सीमांचल में 6 सीट दे दो, पांच तो हम जीतकर आए. अगर सरकार बनती है तो मंत्री न बनाओ, लेकिन सीमांचल के लिए काम करो. AIMIM के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी सीमांचल में न्याय यात्रा निकाल रहे हैं. इस दौरान उनका बयान आया है. बिहार में कभी भी विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है. सभी पार्टियां चुनाव की तैयारियों में लगी हुई हैं. 

ओवैसी ने कहा कि जिस पार्टी ने उनके विधायकों को खरीद लिया. उन्हीं को गठबंधन के लिए लेटर लिखना दिल पर पत्थर रखकर किया गया काम था. वो सिर्फ 6 सीट चाहते थे ना मंत्री पद ना कुछ और फिर भी उनके ऑफर को ठुकराया गया. कोचाधामन में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि हम गैरों की चौखट में जाकर भीख नहीं मांगेंगे, आपके पास इतनी ताकत है कि दुबारा अपने वोट से इन्हें कामयाब कर सकते हैं. अब नहीं मालूम क्या होने वाला है राजद में? अख्तरुल साहब ने लालू प्रसाद साहब को खत लिखा. तेजस्वी यादव ने कहा कि मुझे नहीं मिला.

'सीमांचल डेवलपमेन्ट बोर्ड बनाओ'

उन्होंने कहा कि मेरे भाई अगर घर में बाप जिन्दा होता है तो बाप की मौजूदगी में जब बड़ों के सामने बात रखी जाती है तो छोटों को हक नहीं होता कि कहे की आपने अब्बा को कहा मुझे नहीं कहा. मगर ठीक है हर घर में अलग माहौल होता है. अख्तरुल साहब ने फिर तेजस्वी को खत लिख दिया. 6 सीट दे दो पांच तो हम जीतकर आए. अगर सरकार बनती है तो मुझे मंत्री न बनाओ लेकिन सीमांचल के लिए काम करो. सीमांचल डेवलपमेन्ट बोर्ड बनाओ.

ओवैसी ने कहा कि राजद के लोगों को ये समझना होगा कि अख्तरुल ने हाथ बढ़ाया है. बीजेपी को रोकने लिए तो राजद के जितने नेता हैं. समझ लें ये कमजोरी की निशानी नहीं है. तुम अगर प्रपोजल को कबूल नहीं करोगे तो याद रखो तेजस्वी, मजलिस के हाथ बड़े दराज हैं, जो हाथ तुम्हारी तरफ दोस्ती के लिए बढ़ा है. कल ये हाथ तुम्हारे गिरेबान के धार से भी खेलेगा. याद रखो इस बात को. हम नहीं चाहते की बिहार में नीतीश कुमार या बीजेपी की सरकार बने. अगर बनती है तो हमें यकीन है. बीजेपी का मुख्यमंत्री होगा हम नहीं चाहते कि बिहार में ऐसा हो. फैसला आपको करना है.

यह भी पढ़ें : https://www.primenewsnetwork.in/india/pm-modi-targets-congress-says/48136