कोलकाता। भाजपा नेता और केद्रीय शिक्षी मंत्री धर्मे

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ममता सरकार पर बरसे

Dharmendra Pradhan

कोलकाता। भाजपा नेता और केद्रीय शिक्षी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में देश में सबसे ज्यादा शिक्षक विहीन स्कूल है। यहीं सबसे अधिक संख्या में स्कूल हें जिनमे इंटरनेट की सुविधा नहीं है। यह राज्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू नहीं करने से दस हजार करोड़ रुपए के फंड से वंचित रह गया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में तमाम समस्याओं में एक सबसे बड़ी समस्या बांग्लादेश से हो रहे घुसपैठ की है। 

प्रधान बोले: बंगाल मदद से इनकार

केंद्री शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने प्रदेश भाजपा के शिक्षक सेल के कार्यक्रम में कहा कि केंद्र सरकार पश्चिम बंगाल की सरकार को हर संभव मदद देने के लिए हमेशा तत्पर रही है लेकिन यहां की सरकार लेने के लिए तैयार नहीं है। उल्टे वह केंद्र सरकार पर मदद नहीं देने का आरोप लगाती है। 

बंगाल में शिक्षक और इंटरनेट की कमी

केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि पश्चिम बंगाल मे ऐसे स्कूलों की संख्या चार हजार से अधिक होगी। इतनी संख्या शिक्षक बिहीन स्कूल किसी भी दूसरे राज्य में नहीं है। देश में 70 प्रतिशत स्कूलों में इंटरनेट की सुविधा है। लेकिन पश्चिम बंगाल में 16 प्रतिशत स्कूलों में ही इंटरनेट की सुविधा है। नई शिक्षा नीति में मातृभाषा यानी बांग्ला भाषा में शिक्षा पर जोर दिया गया है। इसके बावजूद इस राज्य में नई शिक्षा नीति लागू नहीं की जा रही है। केंद्रीय मंत्री प्रधान ने कहा कि राज्य में भाजपा की सरकार नई शिक्षा नीति को लागू करेगी।

यह भी पढ़े: बंगाल चुनाव तैयारियों का जायजा

https://www.primenewsnetwork.in/india/review-of-bengal-poll-preparedness/143682