डिंपल यादव का बीजेपी सरकार पर हमला: छात्रों पर अत्याचार और लाठीचार्ज के लिए गृह मंत्री दें जवाब
नई दिल्ली। समाजवादी पार्टी की मैनपुरी से सांसद डिम्पल यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने छात्रों के साथ बर्बरता की। छात्रों के साथ अत्याचार हो रहा है। अहिंसक आन्दोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज किया गया। पैलेट गन चलाया। कील लगी लाठियों से मारा। बच्चों को पीटा, बेटियों के कपड़े फाड़े। इस सब के लिए कौन जिम्मेदार है? उन्होंने कहा कि गृह मंत्री को संसद में जवाब देना चाहिए।
बिहार पुलिस की कार्रवाई पर सवाल
संसद परिसर में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि बिहार में पुलिस ने आन्दोलनकारी छात्रों पर एके 47 का प्रयोग किया। भाजपा सरकार छात्रों पर एफआईआर कर रही है। छात्र-नौजवानों को प्रताड़ित कर रही है। धमकी दे रही है। यह निन्दनीय है। भाजपा सरकार लोगों की आजादी छीन रही है। भाजपा लोकतंत्र और संविधान विरोधी काम कर रही है। (Published By: Ravi Pandey)
यह भी पढ़ें: अनूपशहर मतदाता सूची में 27 हजार से ज्यादा नामों से छेड़छाड़ का आरोप, सपा ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग