भाजपा सांसद और उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री

भाजपा सांसद दिनेश शर्मा बने अंडमान-निकोबार के नए उप-राज्यपाल, बोले- पीएम मोदी के भरोसे पर खरा उतरूंगा

Dinesh Sharma, who has been appointed Lt Governor of Andaman and Nicobar Islands

लखनऊ (उत्तर प्रदेश)। भाजपा सांसद दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का अगला उप-राज्यपाल नियुक्त किया गया है। इस मौके पर भाजपा सांसद दिनेश शर्मा ने कहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय नेतृत्व द्वारा उन पर जताए गए भरोसे पर खरा उतरने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि अंडमान और निकोबार द्वीप समूह रणनीतिक रूप से बहुत महत्वपूर्ण हैं।

प्रधानमंत्री मोदी के भरोसे पर खरा उतरने का संकल्प

दिनेश शर्मा ने कहा, "कोई भी पद अपने आप में बड़ा या छोटा नहीं होता। काम या चुनौती कैसी भी हो, मेरी हमेशा यही कोशिश रही है कि मैं अपनी जिम्मेदारियां अच्छे से निभाऊं।" उन्होंने आगे कहा, "अंडमान और निकोबार द्वीप समूह रणनीतिक रूप से एक बहुत अहम इलाका है। मैं केंद्र, प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के मार्गदर्शन में यह सुनिश्चित करने की कोशिश करूंगा कि हम अपना काम अच्छे से करें। मैं आपको भरोसा दिलाता हूं कि प्रधानमंत्री और केंद्रीय नेतृत्व ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, उस पर खरा उतरने की मैं पूरी कोशिश करूंगा।"

परिवार की प्रतिक्रिया और पिछला राजनीतिक अनुभव

दिनेश शर्मा की पत्नी जयालक्ष्मी शर्मा ने ANI से कहा, "उन्होंने हमेशा पूरी लगन से अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाया है और उन्हें भरोसा है कि वे अपनी नई भूमिका में भी उतनी ही मेहनत, जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करना जारी रखेंगे।" राष्ट्रपति भवन की एक विज्ञप्ति के मुताबिक, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार को दिनेश शर्मा को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह का उप-राज्यपाल नियुक्त किया है। 62 वर्षीय शर्मा इससे पहले उत्तर प्रदेश के उप-मुख्यमंत्री रह चुके हैं। ​(भाषांतर: Ravi Pandey । इनपुट: ANI)

यह भी पढ़ें: पारादीप पोर्ट पर उतरा पहला केपसाइज जहाज, वेस्टर्न डॉक-1 पर MV मिनरल क्वांगयांग की सफल डॉकिंग से रचा गया नया इतिहास