डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में मंगलवार क

रूपये में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, 89.85 के स्तर पर पहुंचा

रूपये में लगातार दूसरे दिन भी गिरावट, 89.85 के स्तर पर पहुंचा

अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंचा

मुंबई। डालर के मुकाबले भारतीय रुपये की कीमत में मंगलवार को लगातार दूसरे दिन भारी गिरावट देखने को मिली। इस गिरावट के बाद रूपया अब तक के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया। US डॉलर के मुकाबले रुपया 32 पैसे गिरकर अब तक के सबसे निचले स्तर 89.85 पर आ गया। सोमवार को इंट्राडे ट्रेड में रूपया 89.79 तक गिरने के बाद रुपया US डॉलर के मुकाबले 89.53 पर बंद हुआ था।

इसी के साथ अंतरबैंक विदेशी मुद्रा बाजार में रुपया 42 पैसे टूटकर 89.95 प्रति डॉलर (अस्थायी) पर बंद हुआ। दिन के कारोबार में यह कुछ समय के लिए 90.00 के रिकॉर्ड स्तर तक भी फिसल गया था। दिन की शुरुआत में रुपया 89.70 पर खुला लेकिन कारोबार के दौरान 47 पैसे टूटकर 90.00 तक गिर गया।

विशेषज्ञों का मानना है कि लगातार ट्रेडर्स की बिकवाली, आयातकों की डॉलर डिमांड, विदेशी पूंजी की निकासी और भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर अनिश्चितता बरकरार है। इन कारणों से रुपए पर भारी दबाव बना हुआ है। इसके अलावा, कच्चे तेल की बढ़ी कीमतों ने भी इन्वेस्टर्स के सेंटिमेंट को और खराब किया।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार कोटक सिक्योरिटीज के करेंसी विशेषज्ञ अनिंद्य बनर्जी के अनुसार, 90 एक बड़ा मनोवैज्ञानिक स्तर है। अगर रुपया इसके ऊपर (कमज़ोर) जाता है, तो यह तेज गति से 91.00 या उससे भी ज्यादा के स्तर की ओर बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि इस स्थिति में आरबीआई को आक्रामक होकर दखल देना चाहिए, ताकि सट्टेबाज़ों को एकतरफा दांव लगाने से रोका जा सके और डॉलर-रुपया बाजार में अनावश्यक उतार-चढ़ाव न बढ़े।

इसे भी पढ़ेंः

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन भारी गिरावट

https://www.primenewsnetwork.in/business/share-market-sensex-profit-booking/99629