दुबई से संचालित ₹2283 करोड़ के निवेश घोटाले का पर्दाफाश
भोपाल। मध्य प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने देश के सबसे बड़े निवेश घोटालों में से एक, 'बाटब्रो ट्रेडिंग फ्रॉड' (Botbro Trading Fraud) मामले में एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने इस घोटाले के मुख्य आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया है।
कृपकेश राय को किया गिरफ्तार
STF भोपाल की टीम ने नोएडा के सेक्टर 77 से कृपकेश राय को गिरफ्तार किया है।कृपकेश राय 'रेनेट टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड' (Renet Technology Pvt Ltd) का डायरेक्टर है।वह लंबे समय से फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹30,000 का इनाम घोषित था।यह पूरा निवेश घोटाला लगभग ₹2283 करोड़ का बताया जा रहा है।
ऐसे चलता था खेल
जांच में सामने आया है कि इस बड़े वित्तीय घोटाले के तार दुबई से जुड़े हुए थे। गिरोह लोगों को ऊंचे रिटर्न का लालच देकर निवेश कराता था और फिर धोखाधड़ी को अंजाम देता था।
यह भी पढ़े: शुभेंदु ने ममता पर निशाना साधा
https://www.primenewsnetwork.in/india/shubhendu-targets-mamata-over-scheme/140674