ईडी ने विन्जो गेम्स के निदेशकों को गिरफ्तार किया
ईडी ने विन्जो गेम्स के निदेशकों को गिरफ्तार किया
505 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त
नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बुधवार रात विनजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सौम्या सिंह राठौर और पवन नंदा को गिरफ्तार कर बंग्लूरू के एक न्यायाधीश के घर पर पेश किया। ईडी ने विनजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड की 505 करोड़ रुपये की संपत्ति भी जब्त कर ली है। अदालत ने दोनों निदेशकों को ईडी की हिरासत में भेज दिया है। साथ ही आदेश दिया है कि आरोपियों को एजेंसी द्वारा फाइल की गई रिमांड अर्जी पर दलीलों की सुनवाई के लिए गुरुवार को पूर्वाह्न 11:30 बजे फिर से पेश किया जाए। ये गिरफ्तारियां ईडी द्वारा हाल ही में किये गये कई अभियानों के बाद हुई हैं। ईडी की ईडी की बेंगलुरु जोनल टीम ने विनजो गेम्स ऐप से जुड़े धन-शोधन मामले के सिलसिले में 18 से 22 नवंबर, 2025 के बीच दिल्ली और गुरुग्राम में चार जगहों पर छापे मारे। यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 के तहत की गयी। ईडी ने जांच के दौरान विनजो गेम्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े बैंक खाते, बॉन्ड, फिक्स्ड डिपॉजिट और म्यूचुअल फंड में रखे लगभग 505 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है।