नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेडिकल कॉलेज

मेडिकल कॉलेजों की मान्यता देने में अनियमितता ईडी का छापा

मेडिकल कॉलेजों की मान्यता देने में अनियमितता ईडी का छापा

देशभर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मेडिकल कॉलेजों की मान्यता देने के मामले में अनियमितता पाई जाने पर गुरुवार को देशभर में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया। अभियान में आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, गुजरात, राजस्थान, बिहार, उत्तर प्रदेश और दिल्ली में कुल 15 ठिकानों पर छापेमारी की गई।  यह कार्रवाई सीबीआई की ओर से 30 जून 2024 को दर्ज एफआईआर के आधार पर की जा रही है। इसमें आरोप है कि नेशनल मेडिकल कमीशन (NMC) के अधिकारियों सहित सरकारी अधिकारियों को रिश्वत दी गई थी। सीबीआई के अनुसार, मेडिकल कॉलेजों के निरीक्षण से जुड़ी गोपनीय जानकारी बिचौलियों और कॉलेजों से जुड़े प्रमुख पदाधिकारियों को लीक की गई। इसके बाद निरीक्षण के मानकों में हेरफेर कर अकादमिक कोर्स चलाने की मंजूरी हासिल की गई। एजेंसी जिन ठिकानों पर तलाशी ले रही है, उनमें कई राज्यों में स्थित सात मेडिकल कॉलेजों के परिसरों के अलावा एफआईआर में नामजद निजी व्यक्तियों के ठिकानें भी शामिल हैं।  ईडी अधिकारियों के अनुसार, इस कथित रैकेट के जरिए मेडिकल कॉलेजों को पैरामीटर में बदलाव और अनुकूल रिपोर्ट पाने का मौका मिला। सीबीआई ने इस नेटवर्क को उजागर करते हुए बताया था कि इसमें केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी, एनएमसी के सदस्य, बिचौलिए और निजी मेडिकल कॉलेजों के प्रतिनिधि शामिल थे, जो गंभीर स्तर की अनियमितताओं और भ्रष्टाचार में लिप्त थे। एफआईआर में 34 लोगों को नामजद किया गया था, जिनमें स्वास्थ्य मंत्रालय के आठ अधिकारी, राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण के एक अधिकारी और राष्ट्रीय चिकित्सा आयुक्त (एनएमसी) निरीक्षण दल के पांच डॉक्टर शामिल थे। जांच के दौरान सीबीआई ने अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें तीन NMC डॉक्टर भी शामिल हैं। आरोप है कि उन्होंने छत्तीसगढ़ के एक मेडिकल कॉलेज को अनुकूल रिपोर्ट देने के लिए 55 लाख रुपये की रिश्वत ली।

इसे भी पढ़ेंः

ईडी ने विन्जो गेम्स के निदेशकों को गिरफ्तार किया

https://www.primenewsnetwork.in/india/ed-arrested-winzo-games-directors/99022