उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर ईडी का छापा
उन्नाव के सरस्वती मेडिकल कॉलेज पर ईडी का छापा
फर्जी डिग्री रैकेट सिंडीकेट की जांच में 15 अन्य कालेजों पर भी छापेमारी
उन्नाव। फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट रैकेट पर प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए राजधानी लखनऊ से सटे उन्नाव जिले के सोहरामऊ थाना क्षेत्र स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज में छापा मारा। ईडी की टीम सुबह 8 बजे अचानक चार इनोवा कारों से मेडिकल कालेज पहुंची और कॉलेज को अपने नियंत्रण में ले लिया। करीब 20 अधिकारियों की टीम ने परिसर को नियंत्रण में लेते हुए सभी गेट बंद कर कालेज कर्मचारियों अंदर-बाहर आना जाना बंद कर दिया। कर्मचारियों के मोबाइल तक जमा कराए गए, ताकि किसी तरह का डेटा नष्ट न किया जा सके। अचानक हुई कार्रवाई से कॉलेज में अफरा-तफरी मच गई।
ईडी को सरस्वती मेडिकल कॉलेज के फर्जी डिग्री बेचने और मनी लॉन्ड्रिंग के बड़े सिंडीकेट में शामिल होने का शक था। इसकी काफी दिनों से शिकायत मिल रही थी। शिकायत पर जांच को पहुंची ईडी की टीम ने कॉलेज के कंप्यूटर सर्वर, एडमिशन रिकॉर्ड, बैंक खातों और वित्तीय दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है।
सूत्रों के मुताबिक सूत्र बताते हैं कि फर्जी डिग्री और सर्टिफिकेट रैकेट को लेकर ईडी की कार्रवाई केवल उन्नाव तक सीमित नहीं है। ईडी ने एक साथ देशभर के 15 अन्य कालेजों के ठिकानों पर छापेमारी शुरू की है। इसमें हापुड़, दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और उन्नाव के कालेज परिसर भी शामिल हैं। सबसे ज़ोरदार कार्रवाई हापुड़ की मोनाड यूनिवर्सिटी और उसके चेयरमैन विजेंद्र हुड्डा पर चल रही है, जिसे इस रैकेट का मुख्य मास्टरमाइंड माना जा रहा है। माना जा रहा है कि ये सिंडीकेट करोड़ों की अवैध काली कमाई करने वाले अंतर्राज्यीय नेटवर्क में शामिल है। जांच एजेंसियों को संदेह है कि यह पूरा गैंग फर्जी डिग्रियां बेचकर करोड़ों रुपये का काला कारोबार चलाता था। ईडी के अनुसार उन्नाव का सरस्वती मेडिकल कॉलेज अब इस पूरे रैकेट का बड़ा लिंक हो सकता है। इस अवैध काली कमाई मेंं किस-किस को फायदा हुआ, कौन-कौन इसमें शामिल है, सबकी परतें जल्द ही खुलने की उम्मीद है।
यह भी पढ़ेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-police-bsf-beaten-up-each-other/96712
पश्चिम बंगाल पुलिस और बीएसएफ के जवानों के बीच मारमीट
नदिया के चापड़ा थाने के तहत बांग्लादेश की सीमा से सटे इलाके में पश्चिम बंगाल पुलिस के जवानों और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों के बीच झड़प हो गई और इंस्पेक्टर समेत पुलिस के तीन जवान घायल हो गए।
यह भी पढेंःhttps://www.primenewsnetwork.in/india/bengal-two-girls-married/96710
दो नृत्यांगनाओं ने की एक दूसरे से शादी
पश्चिम बंगाल के सुंदरवन इलाके में दक्षिण चौबीस परगना जिले के मंदिरबाजार में रहने वाली नृत्यांगना रिया सरदार और बकुलतला की रहने वाली नृत्यांगना राखी नस्कर ने शांति संघ मंदिर में शादी कर ली।